Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल घोटाला प्रकरण – पेपर सार्वजनिक, जीजा के खिलाफ धरने पर साली

त्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति स्कैम का विवाद बढ़ता ही जा रहा है. केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर इस खुलासे के बाद उनकी साली और सिराथू विधानसभा से विधायक पल्लवी पटेल सदन में सतीश महाना से तीखी नोक-झोंक के बाद धरने पर बैठ गई हैं. वहीं, यूपी के मंत्री आशीष पटेल प्रधानमंत्री मोदी के कहने पर इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं.

बहरहाल, यह मामला रोज-ब-रोज दिलचस्प मोड़ लेता जा रहा है. आने वाले समय में मंत्री जी का क्या होगा या इस स्कैम को दबा दिया जाएगा, देखने वाली बात रहेगी.


इस मामले में भारत समाचार ने एक ट्वीट के माध्यम से लिखा है- यूपी के टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में हुए प्रमोशन घोटाले के पेपर्स सार्वजनिक हो गए हैं. सीधी भर्ती के पदों को विभागीय प्रमोशन के जरिए अंदरखाने निपटा लिया गया.

जब ये सब हो रहा था तो देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू थी. मंत्री आशीष पटेल के OSD ने मंत्री को पत्र लिखकर आगाह भी किया था लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई थी.

विभागीय प्रमोशन कमेटी के चेयरमैन तत्कालीन प्रमुख सचिव देवराज थे। देवराज इस समय सरकार के सबसे खास अधिकारी हैं. स्टेट GST, नियुक्ति और कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव हैं.

इस मामले में मंत्री ने इस्तीफा देने की पेशकश की है. लेकिन यूपी शासन ने अपना पक्ष स्पष्ट नहीं किया है.

फिलहाल कोई उच्च स्तरीय जांच अथवा विजिलेंस इंक्वायरी इत्यादि ऑर्डर नहीं हुई है. लेकिन ये मामला मीडिया में सुर्खियों में है.


अनिल यादव-

ये आशीष पटेल हैं, UP के टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर, अपना दल (S) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति भी हैं.

अब इन पर इनकी ही Sister in Law और सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने बहुत गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.

पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया है कि उनके जीजा जी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग में नियमों के विरुद्ध HOD के 250 पदों को सीधी भर्ती की जगह प्रमोशन से भर दिया है, जो कि नियम विरुद्ध हैं, और हर अभ्यर्थी से बदले में 25- 25 लाख रुपए वसूल किए गए हैं.

अब मंत्री आशीष पटेल का कहना है कि ये आरोप उनकी राजनीतिक हत्या के लिए लगाए गए हैं, मोदी जी कहेंगे तो मैं इस्तीफा दे सकता हूं.


अभिषेक उपाध्याय-

आशीष पटेल के मंत्रालय की ये कहानी महाविस्फोटक है।

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर Top सीक्रेट का एक और बड़ा ख़ुलासा।

प्रमोशन हुआ 6600 की पे ग्रेड पर और अंतिम ऑर्डर में कर दिया 9000! आशीष जी, कैसे किया ये चमत्कार? 6000 की पे-ग्रेड हो गई 9000!

30 मई 2024 को हुई DPC ही बदल दी? Top सीक्रेट पर आशीष पटेल के अपने विभाग की सरकारी गवाही!

Top सीक्रेट की ख़बर से यूपी में सबसे बड़ा राजनीतिक भूचाल!

इस मामले के खुलासे की खबर और वीडियो यहां देखें…

अभिषेक उपाध्याय के टॉप सीक्रेट यूट्यूब चैनल ने ब्रेक किया है यूपी के मंत्री का घोटाला!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन