Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कोकीन तस्करी मामले में दिल्ली नारकोटिक्स टीम ने बदायूं से पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो को उठाया

आकाश सक्सेना-

पूर्व मंत्री का बेटा शिव दयाल मौर्य

बदायूं। दिल्ली नारकोटिक्स टीम ने रविवार रात बदायूं में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कोकीन की तस्करी के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। टीम दोनों को दिल्ली ले गई है।

बदायूं में दिल्ली नारकोटिक्स टीम ने रविवार रात बिसौली कोतवाली क्षेत्र से कोकीन तस्करी के मामले में बिल्सी के बेहटा गुंसाई से जिला पंचायत सदस्य यावित्री मौर्य के पति शिवदयाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स टीम दोनों को अपने साथ दिल्ली ले गई। बता दें कि शिवदयाल के पिता गेंदनलाल मौर्य मंत्री रहे थे।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के छह से ज्यादा गांव हवाला कारोबार एवं मदक पदार्थों की तस्करी के लिए चर्चित हैं। यहां आए दिन किसी न किसी राज्य की पुलिस छापेमारी करती रहती है। रविवार रात बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी में दिल्ली नारकोटिक्स टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी। मदनजुड़ी पूर्व मंत्री का पैतृक गांव है।

नारकोटिक्स टीम ने पूर्व मंत्री एवं बसपा सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय गेंदनलाल मौर्य के बेटे शिवदयाल मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने अतरपुरा गांव में दबिश दी। यहां से शिवदयाल के ही ममेरे भाई अतर सिंह उर्फ कर्तव्य पुत्र तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई।

शिवदयाल की पत्नी यावित्री मौर्य मौजूदा समय में बिल्सी के बेहटा गुसाई से जिला पंचायत सदस्य हैं। शिवदयाल की गिरफ्तारी से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चर्चा है कि शिवदयाल लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था, लेकिन राजनैतिक परिवार से जुड़ा होने के चलते उसपर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बिसौली कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स टीम ने दिल्ली में दो आरोपियों को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने शिवदयाल और कर्तव्य से कोकीन खरीदने की बात कबूली थी। टीम वहां पकड़े गए आरोपियों को यहां लेकर आई थी। दोनों ने शिवदयाल और कर्तव्य को पहचान लिया। इसी आधार पर नारकोटिक्स टीम दोनों को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन