Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टुडे से मोहम्मद जीशान और जी न्यूज से पत्रकार सुनील जोशी की नई पारी!

युवा पत्रकार मोहम्मद जीशान ने हाल ही में इंडिया टुडे ग्रुप को ज्वाइन किया है. इससे पहले वो टीवी9 भारतवर्ष की हिंदी टेक टीम के साथ काम कर रहे थे. tv9 में मोहम्मद जीशान पिछले करीब दो साल से अधिक समय से असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रहे थे.

जीशान ऑटो -टेक, बिजिनेस की खबरों को संपादित कर रहे थे. साथ ही उन्होंने इस दौरान आम चुनाव को भी कवर किया था. इसके अलावा उन्होंने लल्लनटॉप की हिंदी टीम के साथ भी कुछ समय तक जिम्मेदारी निभाई.

मुख्य रूप से मेरठ के रहने वाले जीशान ने जर्नलिज्म की पढ़ाई, दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से की है और ग्रेजुएशन जामिया मिलिया इस्लामिया से पूरा किया है.


दूसरी खबर पत्रकार सुनील जोशी को लेकर है। न्यूज नेशन (MPCG) में पिछले 3 साल से सेवा दे रहे सुनील ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जी न्यूज नेशनल चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर ज्वाइन किया है।

सुनील जोशी इससे पहले समाचार प्लस, R9 टीवी जैसे कई चैनलों में रहकर काम किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन