Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जितेंद्र शर्मा ने ‘इंडिया न्यूज’ छोड़ा, दीप्ति सचदेवा का ‘NDTV’ पर नया शो

वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ से विदाई ले ली है। वह चैनल में करीब छह महीने तक सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत रहे।

मूल रूप से हरियाणा के हिसार के रहने वाले जितेंद्र शर्मा को मीडिया इंडस्ट्री में करीब 20 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है।

जितेंद्र शर्मा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ‘जी न्यूज’ से की थी, जहां उन्होंने लगभग 20 साल तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ जॉइन किया, जहां अब उनकी पारी समाप्त हो गई है।


वहीं, दूसरी ओर, दीप्ति सचदेवा ने ‘एनडीटीवी’ में एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह 24 मार्च से रात 10 बजे प्रसारित होने वाले शो ‘NewsNight’ को होस्ट करेंगी। चैनल ने इस शो का प्रोमो भी जारी कर दिया है।

दीप्ति सचदेवा इससे पहले ‘टाइम्स नेटवर्क’ के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ में कार्यरत थीं, जहां वह शाम 7 बजे का चर्चित शो ‘Nation Wants to Know’ होस्ट करती थीं।

बताते चलें कि यह ‘एनडीटीवी’ के साथ दीप्ति की दूसरी पारी है। इससे पहले भी वह लगभग छह साल तक चैनल का हिस्सा रह चुकी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन