Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में इंस्पेक्टर की गुंडई, टीवी पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी, ऑडियो वायरल

एसपी दीपक भूकर ने कही कार्यवाही की बात

उन्नाव | उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा की दबंगई और अभद्रता एक बार फिर सामने आई है। थाने में एक पीड़ित के साथ पहुंचे पत्रकार कृष्णा तिवारी से इंस्पेक्टर ने न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि पीड़ित को पीटने और पत्रकार का मोबाइल छीनकर फॉर्मेट करने जैसी गंभीर हरकत को भी अंजाम दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दो ऑडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें से एक पीड़ित की पिटाई का है और दूसरा पत्रकार व एसपी दीपक भूकर के बीच हुई बातचीत का।

क्या है पूरा मामला?

कानपुर से संचालित जेएमडी न्यूज चैनल के पत्रकार कृष्णा तिवारी सोमवार को एक पीड़ित व्यक्ति के साथ गंगाघाट थाने पहुंचे थे। थाने में मौजूद क्राइम इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा पीड़ित को देखकर आगबबूला हो गए और बिना किसी ठोस वजह के मारपीट शुरू कर दी। जब पत्रकार ने इसका वीडियो बनाना चाहा, तो इंस्पेक्टर ने उससे भी गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, इंस्पेक्टर मिश्रा ने पत्रकार को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी।

पत्रकार कृष्णा तिवारी ने तत्काल एसपी दीपक भूकर को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। वायरल ऑडियो में बातचीत के दौरान भी इंस्पेक्टर मिश्रा की आवाज़ पीछे से धमकाते हुए साफ सुनी जा सकती है। बाद में पत्रकार के साथ मौजूद व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया गया और उसे फॉर्मेट कर दिया गया।

पुराना है इंस्पेक्टर पर विवादों का साया

इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा पहले भी विवादों में रह चुके हैं। सदर चौकी इंचार्ज रहते हुए उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वह जुआरियों से चौकी पर पंखा लगवाने की बात कर रहे थे। उस समय तत्कालीन एसपी दिनेश त्रिपाठी ने उन्हें लाइन हाजिर करने के बाद सस्पेंड कर दिया था। इसके बावजूद मिश्रा को प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बना दिया गया, जिसके बाद उनके बर्ताव में और अधिक गुरूर आ गया है।

जनता में आक्रोश, एसपी ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

गंगाघाट क्षेत्र की आम जनता इंस्पेक्टर की कार्यशैली से परेशान है। लोगों का कहना है कि थाने से बुलावा आते ही लोगों की रूह कांप जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुलिस की दबंगई के आगे जनता और पत्रकार यूं ही डरते रहेंगे?

एसपी दीपक भूकर ने पत्रकार से बातचीत में निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि वायरल ऑडियो और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमा इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाता है।

धमकीबाज इंस्पेक्टर का यह ऑडियो भी सुनिए…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन