Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एचटी मीडिया में रुचिरा कंबोज और मनहर कपूर को अतिरिक्त निदेशक बनाया गया

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी की नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर दो नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। पूर्व राजनयिक रुचिरा कंबोज को स्वतंत्र अतिरिक्त निदेशक और कानूनी विशेषज्ञ मनहर कपूर को गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। दोनों की नियुक्तियां शेयरधारकों की मंजूरी के लिए प्रस्तावित हैं।

रुचिरा कंबोज को पांच वर्षों के लिए स्वतंत्र निदेशक बनाया जाएगा। वे 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी रही हैं और संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि बनने वाली पहली महिला हैं। उनके पास अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का व्यापक अनुभव है।

मनहर कपूर एचटी ग्रुप में पहले से ही बतौर ग्रुप जनरल काउंसल और कंपनी सेक्रेटरी कार्यरत हैं। वे कानून, फाइनेंस और स्ट्रैटेजी में विशेषज्ञता रखते हैं और कॉरपोरेट लॉ तथा डील मेनेजमेंट में दो दशकों से ज्यादा का अनुभव रखते हैं।

बोर्ड ने यह कदम कंपनी के रणनीतिक प्रबंधन और कॉरपोरेट गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में उठाया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन