Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बीते 36 घंटे की टीवी रिपोर्टिंग में मुझे मनजीत नेगी का अंदाज बहुत खास लगा

पीयूष पांडेय-

बीते 36 घंटे से न्यूज़ चैनलों की सर्फिंग के दौरान मुझे मनजीत नेगी की रिपोर्टिंग बहुत खास लगी…ना आवाज में कोई उत्तेजना और ना कोई फेक न्यूज़… और कई बार उन्होंने खबर को दुरुस्त करने की कोशिश भी की और onair कहा कि अभी फलां ख़बर पुष्ट नहीं हुई है…

मंजीत पुराने सहयोगी भी है और उन्हें रक्षा मामलों की रिपोर्टिंग का खासा अनुभव है और यह अनुभव उनकी रिपोर्टिंग में दिख रहा है..और मैं यहां साफ कर दूं, क्योंकि टीवी चैनल में कई बरस काम किया है, कि टीवी की स्क्रीन पर जब कोई खबर आती है तो वह 90% रिपोर्टर के जरिए आती है…

कई बार एंकर को इस बात का कोई इल्म नहीं होता कि खबर किसने भेजी है..वो सिर्फ चेहरे के तौर पर खबर को पढ़ते हैं.. खासकर उस स्थिति में जब वो लाइव एंकरिंग कर रहे हों… और live anchoring एक बहुत मुश्किल काम है..

ऐसे में खबर पढ़ने के लिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि इसके पीछे एक मेकैनिज्म, एक सिस्टम काम करता है और वह सिस्टम ही एंकर के सामने खबर पहुंचाता है चाहे फिर वह फेक न्यूज़ ही क्यों ना हो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन