Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इमरान ख़ान के मरने की ख़बर झूठी!

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की हिरासत में मौत से संबंधित फ़र्ज़ी ख़बरें सोशल मीडिया पर चलाई जा रही हैं। पाकिस्तान ने इसे भारतीय ट्रोल्स की कारस्तानी करार दिया है।

पाकिस्तान सरकार की तरफ़ से आज एक आधिकारिक प्रेस रिलीज़ जारी होने का हवाला देकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के न्यायिक हिरासत में निधन की बात कही गई है। यह ख़बर झूठी है। प्रेस रिलीज़ फ़र्ज़ी है।

भारतीय पत्रकार श्रवण शुक्ला बताते हैं-

प्रेस रिलीज़ की तारीख देखिए, ऊपर से कटा हुआ है, नीचे अलग से लिखा गया है। ये कोई सरकारी भाषा नहीं है। पाकिस्तान कभी किसी जाँच एजेंसी को न्यौता नहीं देता। कल से ही लोग अफवाह बाजी में जुटे हैं, जो कि युद्ध के दौर में जायज भी है। लेकिन ये लेटर, और इमरान खान की वायरल तस्वीर सब फेक है। तस्वीर तब की है, जब हमला हुआ था। एक लाइन का स्पष्टीकरण दे दीजिए। मैंने फैक्ट चेक किया है। एएफपी से इस बात की ट्रेनिंग ली है। मैंने पाकिस्तान के सरकारी ट्विटर हैंडल्स, उनकी वेबसाइट… न्यूज वेबसाइट्स, बड़े पत्रकारों के हैंडल, पीटीआई यानी उनकी पार्टी के हैंडल भी चेक किए। प्रॉक्सी के जरिए। क्योंकि मेरे पास भी आया तो लगा सच है। क्योंकि सीजफायर का ऐलान उसी समय हुआ था, तो एक बार लगा कि कहीं इमरान खान की आड़ में सीजफायर तो नहीं कराया। दिमाग चला तो रिवर्स इमेज सर्च से लेकर बाकी औपचारिकताएँ पूरी की। फर्जी निकला।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन