Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

HT मीडिया में मनहर कपूर बने कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक, बोर्ड ने मंजूरी दी

नई दिल्ली- HT मीडिया लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वरिष्ठ कॉर्पोरेट अधिवक्ता और कंपनी सचिव मनहर कपूर को कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 20 मई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी और तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए होगी, जिसे अंतिम रूप कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी के बाद मिलेगा।

यह फैसला मंगलवार को हुई बोर्ड मीटिंग में नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिश के आधार पर लिया गया। मनहर कपूर वर्तमान में HT मीडिया समूह में ग्रुप जनरल काउंसल और कंपनी सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 1 जून 2022 से इस पद पर रहते हुए वे समूह के कानूनी, सेक्रेटेरियल और अनुपालन से जुड़े कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं।

कंपनी प्रबंधन ने उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए उन्हें रणनीतिक प्रबंधन में बड़ी भूमिका सौंपने का निर्णय लिया है। कपूर के पास कॉर्पोरेट गवर्नेंस, कानूनी सलाह, विवाद निपटान और कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट में गहन विशेषज्ञता है।

HT मीडिया से पहले कपूर रॉयल एनफील्ड/आइशर मोटर्स में जनरल काउंसल और कंपनी सचिव के रूप में काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अनुपालन, आईपीआर और एम एंड ए से जुड़े कई अहम दायित्व निभाए।

करीब 24 वर्षों के पेशेवर अनुभव से लैस मनहर कपूर ने भारत और विदेशों में कई प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ काम किया है। वे कानून में स्नातक हैं और फाइनेंस व स्ट्रैटेजी में एमबीए की डिग्री रखते हैं।

HT मीडिया में उनकी नई भूमिका को रणनीतिक दिशा और कॉर्पोरेट स्थिरता की दृष्टि से एक अहम कदम माना जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन