Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में इंडिया टीवी के पत्रकार नवीन सिंह उर्फ लकी पर एक और FIR!

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में इंडिया टीवी के पत्रकार नवीन सिंह पर दूसरी एफआईआर दर्ज होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पहले किसान और अब विधवा महिला की तहरीर पर जमीन कब्जाने तथा रंगदारी मांगने पर मुकदमा लिखा गया है।

कोतवाली गंगाघाट में न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता की तरफ से एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि नवीन सिंह उर्फ लकी जो अपने को जिले का इंडिया टीवी चैनल का पत्रकार बताता है, ने उसके प्लॉट पर जबरन कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं प्लॉट के गेट पर अपना नाम भी लिखा रखा है… और अब उसके एवज में महिला से जबरन एक लाख रुपये मांग रहा है। जिसके बाद उन्नाव पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मामले की जांच कर अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया।

एसपी उन्नाव के आदेश पर गंगाघाट प्रभारी ने मामले की गहन विस्तृत जांच की राजस्व विभाग से भी जांच रिपोर्ट ली गई… जिसमें महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर जबरन प्लॉट पर कब्जा करने जबरन वसूली, रंगदारी और हमला करने पीड़ित को चोट पहुंचाने जैसे आपराधिक कृत्य करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।

देखें एफआईआर की प्रति….

भूखंड, जिसे लेकर है विवाद…

जमीन विवाद में नवीन सिंह पर दर्ज इस मुकदमे की खबर भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन