Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टाइम्स नाउ नवभारत से पत्रकार पवन शर्मा का इस्तीफा, NDTV से जुड़े

मीडिया जगत से जुड़ी एक अहम ख़बर सामने आई है। वरिष्ठ वीडियो एडिटर पवन शर्मा ने टाइम्स नाउ नवभारत छोड़कर अब NDTV से जुड़ाव किया है। वह यहां अपने अनुभव और कौशल के साथ चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म को मज़बूती देंगे।

पवन शर्मा के पास पत्रकारिता और मीडिया इंडस्ट्री का 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने आजतक, इंडिया न्यूज़ और कई प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउसों के साथ काम किया। एडिटिंग के साथ-साथ वह ग्राफिक डिज़ाइन, प्रोडक्शन, डायरेक्शन और शूटिंग में भी दक्ष हैं। इंडस्ट्री में उन्हें उनकी मल्टीटास्किंग क्षमताओं के कारण “पावरहाउस ऑफ स्किल” कहा जाता है।

उन्होंने कई लोकप्रिय शोज़ और प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जिनमें ‘K से कहानी’, ‘माफ़िया’ और ‘डिजिटल टॉक’ प्रमुख हैं। इन कार्यक्रमों की क्रिएटिविटी और सफलता में उनकी अहम भूमिका रही। उनकी प्रोफ़ेशनल स्किल्स के लिए उन्हें अब तक 10 से अधिक प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

मूल रूप से कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले पवन शर्मा छोटे शहर से निकलकर बड़े मीडिया संस्थानों में अपनी पहचान बना चुके हैं। मीडिया जगत का मानना है कि NDTV से उनकी नई पारी न सिर्फ़ चैनल बल्कि डिजिटल पत्रकारिता के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन