Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार पवन लालचंद ने शुरू किया अख़बार “अड्डा इनसाइडर”

उत्तराखंड की पत्रकारिता में एक नई पहल। वरिष्ठ पत्रकार पवन लालचंद ने एक नए प्रकाशन की शुरुआत की है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा, राहुल कोटियाल, रमेश कोठारी और डॉ. अजय ढौंडियाल जैसे कई पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने भी इसे प्रदेश की पत्रकारिता में एक नए अध्याय की नींव मानते हुए शुभकामनाएं दी हैं। नीचे पढ़ें…


उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा ने एफबी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है-

एक नई शुरुआत – घनिष्ठ मित्र पवन लाल चंद द्वारा एक नए प्रकाशन की शुरुआत


कालजयी शुरुआत सत्ता की चूलें (वो जहाँ कहीं भी होती हों) हिल गई होंगी. हाथ काँप उठे होंगे मुख्यमंत्री के ऐसे विमोचन में… प्रदेश की पत्रकारिता में एक नए अध्याय की नींव पड़ गई. सबको बधाई- राहुल कोटियाल


रमेश कोठारी-

आज के दौर मे अखबार आर्थिक भूख के मुंद्रा राक्षस बन गये है।इसलिए मुखिया का फोटो सूचना निदेशालय को ध्यान रखने की अपेक्षा का इसारा लगता है। बाकी देश जाने???


डॉ अजय ढौंडियाल-

चराचर शुभेच्छु. नई क्रांति और चौथे खम्भे को मजबूत किया बल. बधाई. साथी पत्रकार पवन लालचंद जी को मैं ETV से ही जाना जब वे उत्तराखंड ब्यूरो चीफ थे और मैं ETV हरियाणा हिमाचल channel का एसोसिएट एडिटर था हैदराबाद में.

जब मैं उत्तराखंड आया तो पवन जी zee न्यूज़ से विदायी ले कर स्वतंत्र पत्रकारिता करने लगे थे. हाल दिनों में सोशल मीडिया पर तीक्ष्ण लिख रहे थे सत्ता और सत्तानाशीं पर. आज उन्होंने चौथे स्तम्भ का एक बीज को बोया. निश्चित है ये एक पेड़ बनेगा.

इसकी जड़ किस पानी से सींचेंगे वे और इसमें कौन सा गोबर डालेंगे, ये उन्हें देखना है. अच्छे स्पॉन्सर आपने लिए और नेता भी. अफसर भी टॉप क्लास समझ लो. बहरहाल, बधाई पवन जी.

लेकिन लेखनी ना बदले मान्यवर सोशल अड्डा ग्रुप में बहुत हुआ है, उसे भी याद रखा जाय. अब आपका साप्ताहिक अंक अगले हफ्ते पढ़कर समीक्षा करेंगे. चराचर शुभेच्छु

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन