Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आज की ख़बर न्यूज़ चैनल के संपादक बने प्रदीप विश्वकर्मा!

MH1 न्यूज़ चैनल से इस्तीफा देने वाले प्रदीप विश्वकर्मा अब नए लांच हुए चैनल आज की खबर के संपादक बन गए हैं. गौरतलब है की प्रदीप विश्वकर्मा अब तक 6 लॉन्चिंग चैनल के सदस्य रह चुके हैं. इससे पहले दूरदर्शन, आकाशवाणी और प्रिंट मीडिया में भी लंबे समय तक योगदान दिया है.

प्रदीप विश्वकर्मा अब तक S1, MH1 (2 बार) a2z न्यूज़, न्यूज़ एक्सप्रेस, जिया न्यूज़, के न्यूज़ चैनल में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं. ब्यूरोक्रेसी में उनकी खास पकड़ है. अब तक 200 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों का इंटरव्यू करने का रिकॉर्ड उनके ही नाम है.

इससे पहले वह प्रिंट मीडिया में भी लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं. दैनिक प्रभात के संपादक के अलावा राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान और टाइम्स आफ इंडिया जैसे पेपर में भी लंबे समय तक लेखन का काम किया.

लखनऊ दूरदर्शन में भी उन्होंने काफी लंबी पारी खेली 1995 से लेकर के 2002 तक तीसरी आंख कार्यक्रम को शिखर तक पहुंचाया जिसको अनेक नेशनल अवार्ड से नवाजा गया. उसके अलावा संवाद कार्यक्रम में 52 एपिसोड किया जिसमें 52 आईएएस अधिकारियों का इंटरव्यू किया. साथ ही आर्थिकी और अन्य तमाम कार्यक्रमों को भी उन्होंने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन