Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार विजय रावत ने NDTV जॉइन किया, बने एग्जिक्यूटिव एडिटर

वरिष्ठ पत्रकार विजय रावत ने मीडिया जगत में अपनी नई पारी की शुरुआत करते हुए NDTV (एनडीटीवी) के साथ जुड़ाव कर लिया है। उन्होंने यहां एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यभार संभाला है।

विजय रावत इससे पहले इंडिया टुडे ग्रुप में कार्यरत थे, जहां वे हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म AajTak.in के एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। हाल ही में उन्होंने इंडिया टुडे समूह से इस्तीफा दिया था।

विजय रावत बीते नौ वर्षों से अधिक समय तक इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े रहे और इस दौरान उन्होंने कई अहम संपादकीय भूमिकाओं में काम किया। डिजिटल पत्रकारिता को मजबूती देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

करीब 25 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के साथ विजय रावत प्रिंट और डिजिटल मीडिया दोनों में मजबूत पहचान रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण, ग्वालियर से बतौर स्टाफ रिपोर्टर की थी। इसके बाद उन्होंने हरिभूमि (रोहतक), अमर उजाला (नोएडा) और दैनिक जागरण (नोएडा) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

2008 में वे नेटवर्क18 के हिंदी न्यूज पोर्टल IBN Khabar (अब News18 India) की लॉन्च टीम का हिस्सा बने और वहां करीब आठ वर्षों तक कॉपी एडिटर से लेकर न्यूज एडिटर तक की भूमिका में कार्य किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन