Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मोदी राज में ये क्या हो रहा है, अबकी ट्रंप सरकार का वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट भारत को बेइज्जत कर गया!

भारत का मीडिया रात दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चमकाता रहता है। उन्हें विश्वगुरू कहकर दुनिया के सारे मुल्क उन्हें सुनने को उतावले रहते हैं..ऐसा बताता है। लेकिन मोदीजी की अमेरिका के आगे घिग्घी बंधी रहती है। पहले ट्रम्प ने भारत को अपने इशारे पर चलाया और अब अमेरिकी वित्त मंत्री भारत के अंदर बैठकर ही देश का अपमान कर रहा है, मोदीजी चुपचाप इंसल्ट करवा लेते हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम प्रतिक्रियाएं चल रही हैं, कुछ यहां पढ़ें…


संदीप खासा-

ट्रम्प के बाद अब अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी ने भी भारत का अपमान किया —

“भारतीय बहुत अच्छे अभिनेता हैं। हमने उनसे रूसी तेल खरीदना बंद करने को कहा था और उन्होंने ऐसा किया। अब हमने उन्हें फिर से रूसी तेल लेने की ‘इजाज़त’ दे दी है।”

ये 140 करोड़ भारतीयों का सीधा अपमान है।

https://twitter.com/samkhasa_/status/2030077880953360820?s=48

डॉ मुकेश कुमार-

ट्रम्प के हर हुक्म की तामील करने के लिए मोदी पूरी तरह से तैनात हैं। उन्होंने भारत को अमेरिका का इक्यावनवां राज्य बनाने का दृढ़ संकल्प कर रखा है। और मोदी जो कहता है वह करके दिखाता है।


रणविजय सिंह-

कल, हमारा वित्त विभाग भारत को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने पर सहमत हुआ है.

भारतीय अच्छे एक्टर हैं. हमने उनसे रूस से तेल लेना बंद करने को कहा था, उन्होंने ऐसा ही किया. अब हमने उन्हें रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ दे दी है. -ट्रंप सरकार के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट

इस वीडियो को देखकर हर भारतीय को गुस्सा आएगा. ये भारत का अपमान है. ट्रंप सरकार का वित्त मंत्री सीधा सीधा कह रहा है – भारत वही करता है, जैसा हम कहते हैं. वो अच्छे एक्टर हैं.

वो हमें इजाजत दे रहा है कि हम रूस से तेल खरीद सकते हैं. सोचिए कितना अपमानजनक है.

दुनिया देख रही है कि भारत के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है और मोदी एक शब्द नहीं बोल पा रहे हैं. हद हो गई है।


कृष्ण कांत-

ट्रंप सरकार का वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट कह रहा है –

“कल हमारा वित्त विभाग भारत को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने पर सहमत हुआ है। भारतीय अच्छे एक्टर हैं। हमने उनसे रूस से तेल लेना बंद करने को कहा था, उन्होंने ऐसा ही किया। अब हमने उन्हें रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ दे दी है।”

ये नरभक्षी लुटेरे अमेरिकी रोज हमें क्यों अपमानित कर रहे हैं? हमारा प्रधानमंत्री ऐसा क्या करके आया है कि हमें रोज अपमानित होना पड़ रहा है? बहुत बोलने वाला बड़बोला साल भर से रोज अपमान झेलकर भी मौन क्यों है?


आलोक शर्मा-

After Trump, now US Treasury Secretary also insulted India —

“Indians are very good actors, we had asked them to stop buying Russian oil & they did. Now we have given them ‘Permission’ to get Russian oil”

This is absolute humiliation on the face of 1.4 Billion Indians

https://twitter.com/aloksharmaaicc/status/2030142330242748435?s=48

सुप्रिया श्रीनेत-

“भारतीय बहुत अच्छे अभिनेता रहे हैं। हमने उनसे रूसी तेल खरीदना बंद करने के लिए कहा था और उन्होंने ऐसा किया। अब हमने उन्हें फिर से रूसी तेल खरीदने की ‘इजाज़त’ दे दी है।” — अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट

आखिर 1.4 अरब लोगों का देश भारत कब से वॉशिंगटन की अनुमति का मोहताज हो गया?

भारत ने अपनी आज़ादी के लिए लंबा और कड़ा संघर्ष किया था, ताकि कोई भी विदेशी ताकत हमें शर्तें न बता सके। लेकिन आज हालात ऐसे दिखाए जा रहे हैं कि अमेरिका हमें अपने फैसले लेने के लिए भी ‘इजाज़त’ दे रहा है।

और इस पूरे मामले में नरेंद्र मोदी की ओर से एक शब्द भी नहीं आया, जबकि भारत को बार-बार अपमानित किया जा रहा है।

आलोचकों का कहना है कि यह एक समझौता करने वाले प्रधानमंत्री की कीमत है, जो देश को चुकानी पड़ रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन