Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

Zee Media में अनुराग मुस्कान की पारी खत्म, प्रत्युष खरे को मिली नई जिम्मेदारी

Zee Media समूह के न्यूज चैनल Zee News में एंकरिंग टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वरिष्ठ टीवी पत्रकार और एंकर Anurag Muskan का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया गया है, जिससे चैनल के साथ उनकी पारी फिलहाल समाप्त हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, 31 मार्च को खत्म हो रहे कॉन्ट्रैक्ट को लेकर पहले से ही संशय बना हुआ था, जो अब पूरी तरह साफ हो गया है। चैनल ने उनके दोनों प्रमुख शो—शाम 5 बजे का डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात 8 बजे का प्राइम टाइम शो ‘देशहित’—की जिम्मेदारी अब Pratyush Khare को सौंप दी है।

गौरतलब है कि अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में जी मीडिया के साथ अपनी पारी शुरू की थी और अपने तेज-तर्रार अंदाज व राजनीतिक मुद्दों पर पकड़ के चलते उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। प्राइम टाइम एंकरिंग में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती रही है।

अब चैनल में इस बदलाव के साथ प्रत्युष खरे की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं और वे दोनों अहम स्लॉट संभालते नजर आएंगे। वहीं, अनुराग मुस्कान के अगले कदम को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन