Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पेड़ की चपेट में आए दो पत्रकार, एक की मौत दूसरा जख्मी

गोरखपुर में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। रेलवे जीएम कार्यालय के सामने सड़क किनारे खड़ा एक पुराना पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से एक पत्रकार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान जितेंद्र शुक्ला (पुत्र मार्कण्डेय), निवासी बिछिया (हनुमान मंदिर के पास) के रूप में हुई है। वहीं घायल प्रमोद पाल (पुत्र कन्हैया पाल) भी पेशे से पत्रकार हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बाइक से गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब, शास्त्री चौक से अपने घर लौट रहे थे और वाहन जितेंद्र शुक्ला चला रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उनकी बाइक रेलवे जीएम कार्यालय के सामने पहुंची, अचानक जर्जर कटहल का पेड़ भरभराकर गिर पड़ा और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने जितेंद्र शुक्ला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस दुखद खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी, मंत्री पंकज श्रीवास्तव समेत कई पत्रकार अस्पताल पहुंचे और घायल प्रमोद पाल का हालचाल जाना। घटना से पूरे गोरखपुर के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

थाना प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक, गुरुवार अपराह्न करीब चार बजे प्रमोद पाल और जितेंद्र शुक्ल (38) बाइक से शास्त्री चौक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे रेलवे जीएम कार्यालय के सामने पहुंचे, सड़क किनारे खड़ा एक सूखा कटहल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही दोनों बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई जगहों पर पुराने और जर्जर पेड़ खड़े हैं, जिनकी समय पर छंटाई या हटाने की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पेड़ों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन