Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आगरा में GST अधिकारी निवेदिता सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की प्रेस कांफ्रेंस करने वाले ट्रांसपोर्टर असगर अली की हत्या हो गई!

रणविजय सिंह-

आगरा, यूपी : ट्रांसपोर्टर असगर अली ने 2 दिन पहले GST अधिकारियों के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.

अब ट्रांसपोर्टर की लाश सड़क पर मिली है.

घर वालों का आरोप है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से असगर को धमकियां मिल रही थीं.

घर वालों ने बताया- असगर अली रात 11 बजे घर से निकले थे. गोदाम से ट्रक लोड करवाकर जयपुर में माल डिलीवरी कराने जा रहे थे.

चालक लोकेंद्र ट्रक चला रहा था. 2 बजे रात असगर ने घर पर कॉल किया और बताया कि फतेहपुर सीकरी के पास GST के अधिकारी ने ट्रक रुकवा लिया.

यहां कुछ बात हुई और उसके बाद उन्हें ट्रक से उतारकर ट्रक को जयपुर हाउस स्थित GST कार्यालय भेज दिया.

असगर ने बताया कि वह अब जयपुर हाउस जा रहे हैं. इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हुआ.

इसके बाद सुबह 5:45 बजे परिवार को फोन आया, जिसमें पता चला कि असगर के लाश सड़क पर पड़ी है.

पुलिस के मुताबिक- एक कार ने असगर को टक्कर मार दी.

जबकि घर वाले साजिशन हत्या का आरोप लगा रहे हैं.

UP: आगरा में GST अधिकारी निवेदिता सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की प्रेस कांफ्रेंस करने वाले ट्रांसपोर्टर असगर अली की हत्या हो गई। ट्रांसपोर्टर की इस आखिरी वीडियो में उनके द्वारा कहा गया था कि जीएसटी अधिकारी द्वारा दवाब बनाया जा रहा है कि शिकायत वापस ले लो, हमने शिकायत वापस नहीं ली तो हमारे ऊपर केस ठोक दिया। परिवार ने इस हत्या का आरोप आगरा के जीएसटी अधिकारियों पर लगाया है।

-मदन मोहन सोनी, पत्रकार, आगरा

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन