Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी9 छोड़कर गांव कनेक्शन से बतौर डीएनई उमंग शुक्ला की नई पारी!

ग्रामीण भारत, कृषि और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म Gaon Connection ने अपनी संपादकीय टीम को मजबूत करते हुए उमंग शुक्ला को डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में शामिल किया है। उन्होंने अपने नए रोल की जानकारी लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की।

नई भूमिका में उमंग शुक्ला वेबसाइट के ऑपरेशंस की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही वे कंटेंट फ्लो की निगरानी, खबरों की क्वालिटी कंट्रोल और एडिटोरियल टीम के साथ मिलकर न्यूज राइटिंग व एडिटिंग में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पंजाब टेक्निकल विवि से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा कर चुके उमंग इससे पहले TV9 Network में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने अगस्त 2025 से मार्च 2026 तक एडिटोरियल ऑपरेशंस और कंटेंट मैनेजमेंट को संभाला।

टीवी9 से पहले उनका लंबा कार्यकाल Inshorts के साथ रहा, जहां करीब साढ़े छह वर्षों तक उन्होंने सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर जैसी जिम्मेदारियां निभाईं। इस दौरान उन्होंने कॉपी एडिटिंग, SEO और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटजी में मजबूत अनुभव हासिल किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन