Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भारतीय जहाजों से कनेक्टेड सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार पर भड़के ट्रंप, देखें वीडियो

सीबीएस न्यूज़ की जर्नलिस्ट से बोले ट्रंप- “OUT”

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। व्हाइट हाउस में प्रेस बातचीत के दौरान एक महिला पत्रकार द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य और भारतीय जहाजों पर कथित हमले को लेकर सवाल पूछे जाने पर ट्रंप नाराज हो गए और उन्होंने पत्रकार को बाहर जाने के लिए कह दिया।

दरअसल, सीबीएस न्यूज की व्हाइट हाउस रिपोर्टर ओलिविया रिनाल्डी ने ईरान से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर सवाल उठाया था। जैसे ही उन्होंने होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाजों पर हमले का जिक्र किया, ट्रंप ने बीच में ही उन्हें रोकते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी और ‘बाहर निकलो’ कह दिया।

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, होर्मुज से गुजर रहे दो भारतीय जहाजों पर ईरानी गनबोट्स द्वारा फायरिंग की घटना हुई थी, जिस पर भारत ने भी नाराजगी जताई है।

वीडियो हुआ वायरल
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुद ओलिविया रिनाल्डी ने भी क्लिप साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने राष्ट्रपति से उन दो जहाजों के बारे में पूछने की कोशिश की, जिन पर कथित तौर पर ईरानी गनबोट्स ने गोलीबारी की थी, लेकिन जवाब में उन्हें बाहर जाने को कह दिया गया।

कौन हैं ओलिविया रिनाल्डी?
ओलिविया रिनाल्डी सीबीएस न्यूज में व्हाइट हाउस संवाददाता हैं और 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान को भी कवर कर चुकी हैं। इससे पहले वह सीबीएस इवनिंग न्यूज में एसोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

ईरान पर ट्रंप का सख्त रुख
इस बीच, ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि तेहरान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, लेकिन उन्हें अब भी समझौते की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “ईरान को यह डील माननी ही पड़ेगी—चाहे अच्छे तरीके से या मुश्किल तरीके से।” साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान पीछे नहीं हटता, तो उसके बुनियादी ढांचे जैसे पुलों और पावर प्लांट्स को निशाना बनाया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन