Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिपब्लिक भारत से जुड़े राहुल काद्यान, सृष्टि श्रीवास्तव की ABP न्यूज से नई पारी!

वरिष्ठ पत्रकार राहुल काद्यान ने हिंदी न्यूज चैनल Republic Bharat के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। वह सोमवार से चैनल में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

राहुल काद्यान इससे पहले News24 में कार्यरत थे, जहां उन्होंने करीब चार वर्षों तक काम किया। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 15 साल का अनुभव है और इस दौरान वे कई प्रमुख हिंदी न्यूज चैनलों में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।


वहीं पत्रकार सृष्टि श्रीवास्तव ने Times Now Navbharat को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अब ABP News के साथ बतौर कॉपी एडिटर नई पारी शुरू की है।

सृष्टि पिछले करीब पांच वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया और फीचर लेखन में उनकी विशेष रुचि रही है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह फीचर डेस्क पर लाइफस्टाइल, धर्म और ट्रैवल से जुड़ी खबरों को कवर कर रही थीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन