Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

दैनिक भास्कर समूह को सोशल मीडिया एडिटर की जरूरत

दैनिक भास्कर ग्रुप ने सोशल मीडिया एडिटर पद के लिए भर्ती निकाली है। यह पद भोपाल लोकेशन के लिए है। कंपनी ने सोशल और डिजिटल मीडिया में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

जॉब प्रोफाइल के अनुसार चयनित उम्मीदवार को डेटा-ड्रिवन सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी तैयार करनी होगी। साथ ही खबरों को प्लेटफॉर्म-फर्स्ट स्टोरीटेलिंग के जरिए ऑडियंस तक पहुंचाना, एंगेजमेंट और ब्रांड इम्पैक्ट बढ़ाने पर भी काम करना होगा।

कंपनी ने बताया है कि उम्मीदवार को सोशल मीडिया एनालिटिक्स और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसके अलावा क्रिएटिव टीम के साथ मिलकर हाई-इम्पैक्ट कंटेंट तैयार करना और एडिटोरियल टीम को सोशल मीडिया प्रैक्टिसेज को लेकर ट्रेन करना भी जिम्मेदारी का हिस्सा होगा।

योग्यता और जरूरी स्किल-

  • सोशल/डिजिटल मीडिया या पत्रकारिता में अनुभव
  • सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी और एनालिटिक्स की समझ
  • हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़
  • ब्रेकिंग न्यूज एनवायरमेंट में काम करने की क्षमता
  • टीमवर्क और क्रिएटिव कोलैबोरेशन स्किल

कंपनी के अनुसार मराठी या गुजराती भाषा का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त प्राथमिकता मिल सकती है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन