आईपीएल 2026 के बीच एक बेहद सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है। एक क्रिकेट वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रिकेट प्रशासन से जुड़े एक प्रभावशाली व्यक्ति और एक पत्रकार ने मिलकर एक युवा आईपीएल खिलाड़ी को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी पर कुछ शर्तें मानने का दबाव बनाया गया, और जब उसने इनकार किया तो उसकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर फैलानी शुरू कर दी गईं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खिलाड़ी को बदनाम करने के लिए उसकी निजी बातों को धर्म और दूसरे संवेदनशील मुद्दों से जोड़कर पेश किया गया। सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश हुई और कथित तौर पर एक सुनियोजित अभियान चलाया गया। हालांकि खबर में खिलाड़ी, पत्रकार या क्रिकेट अधिकारी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन आरोप बेहद गंभीर माने जा रहे हैं।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब आईपीएल पहले ही कई विवादों को लेकर सवालों में घिरा हुआ है। इस सीजन में मैच फिक्सिंग की आशंकाओं से लेकर खिलाड़ियों के व्यवहार, फ्रेंचाइजी विवाद और सोशल मीडिया कैंपेन तक कई नकारात्मक खबरें सामने आई हैं। क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी यह चर्चा तेज है कि लगातार विवादों की वजह से टूर्नामेंट की छवि और लोकप्रियता दोनों प्रभावित हुई हैं।
क्रिकेट वेबसाइट की इस रिपोर्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कई लोग मांग कर रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और संबंधित एजेंसियों को इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच करानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। क्योंकि अगर किसी खिलाड़ी को निजी जिंदगी के आधार पर ब्लैकमेल करने या बदनाम करने की कोशिश हुई है, तो यह सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि खिलाड़ी की व्यक्तिगत सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा मामला भी है।
एक क्रिकेट वेबसाइट ने खबर छापी है की एक क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े एक व्यक्ति ने पत्रकार के साथ मिलकर एक युवा आईपीएल खिलाडी को ब्लैकमेल करने की कोशिश की! जब खिलाड़ी ने उनकी शर्त वाली बात नहीं मानी तो उनके निजी जिदंगी से जुडी बातों को सोशल मीडिया पर डालना शुरू किया! उसे गंदे तरीके से बदनाम करने की कोशिश की गयी! धर्म से लेकर हर तरह का रंग दिया गया!
किसके बारे में बात हो रही है उसका खुलासा नहीं किया गया है लेकिन यह बहुत ही गंभीर आरोप है! इसकी जांच होनी चाहिए!
वैसे भी इस बार कई नेगेटिव ख़बरों के कारण विवादों में है! टूर्नामेंट की लोकप्रियता भी कम हुई है! -नरेंद्र नाथ मिश्रा
इस पोस्ट पर आए कुछ कमेंट्स भी पढ़ें…



