Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जिया न्यूज़ के स्ट्रिंगर भुखमरी की कगार पर

जिया न्यूज़ की हालत बेहद ख़राब हो चुकी है… जिया न्यूज़ में काम करने वाले स्ट्रिंगर भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं… पिछले आठ महीनो से स्ट्रिंगरों को पैसो के नाम पर सिर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है लेकिन वो तारीख कब आएगी, यह कोई नहीं जानता… इस पत्र को लिखने वाला मैं भी खुद इस चैनल से जुड़ा एक स्ट्रिंगर हूं, जो इस माली हालत से गुजर रहा हूं… 

जिया न्यूज़ की हालत बेहद ख़राब हो चुकी है… जिया न्यूज़ में काम करने वाले स्ट्रिंगर भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं… पिछले आठ महीनो से स्ट्रिंगरों को पैसो के नाम पर सिर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है लेकिन वो तारीख कब आएगी, यह कोई नहीं जानता… इस पत्र को लिखने वाला मैं भी खुद इस चैनल से जुड़ा एक स्ट्रिंगर हूं, जो इस माली हालत से गुजर रहा हूं… 

इस पत्र को लिखने के पीछे चैनल की छवि खराब करने का मेरा उद्देशय नहीं है… मैं तो सिर्फ इस पत्र के माध्यम से अपने जैसे सैकड़ो स्ट्रिंगरों की बात आप तक पहुंचा रहा हूं। इस चैनल ने शुरुआती दौर बड़े- 2 दावे किये थे… अपने आपको एक अलग चैनल बताया गया था… स्ट्रिंगरों को बड़े -2 सपने दिखाए थे… कहा गया था सिर्फ आपको खबरों पर ध्यान देना है, आपको पैसों की चिंता बिलकुल नहीं करनी…आपको हर महीने आपकी खबरों का पैसा मिलता रहेगा…

शुरू के दो महीनो तक तो कुछ पैसा दिया गया, लेकिन उसमे भी 30 % काट कर दिया गया और पिछले इनपुट हैड की कमी बताते हुए आगे सब ठीक करने की बात कही गयी… लेकिन जैसे ही चैनल को कुछ महीने गुजरे तो चैनल की हालत ख़राब होती चली गयी… असाइमेंट की टीम में भी फेरबदल होने शुरू हो गए … अच्छे लोग इस चैनल को बाय -2  बोल गए और फंस गए बेचारे स्ट्रिंगर…

ये तो भला हो भड़ास 4 मीडिया का जिसके माध्यम से अपना दुःख कहने का मौका मिल रहा है… अन्यथा चैनल के अंदर तो स्ट्रिंगरो का दर्द सुनने को कोई तैयार नहीं है… अभी कुछ ही दिनों पहले जब मैंने अपनी स्टोरी के पेमेंट की बात की तो कहा गया कि जल्द ही आपका पैसा आप तक पहुंच जाएगा लेकिन यह नहीं बताया कि यह जल्दबाजी कब दिखाई जाएगी…. यह हालत सिर्फ मेरी अकेले की नहीं है… मेरे जैसे सैकड़ो स्ट्रिंगरों की हालत ऐसी ही है जो यह सब झेल रहे हैं…अब तो चैनल को स्टोरी आइडिया भी भेजने को मन नहीं करता… काफी संख्या में स्ट्रिंगरों ने तो खबर भेजनी भी चैनल को बंद कर दी है… अब एक आखिरी उम्मीद सिर्फ भड़ास 4 मीडिया से ही है जो हमारी आवाज उन चैनलों के मालिकों तक पंहुचा सकता है जिन्हे स्ट्रिंगरों की तकलीफ समझ नहीं आ रही… भड़ास 4 मीडिया हमेशा ही हमारे जैसे हजारों लोगों की आवाज उठाता रहा है… यशवंत जी मेरी आपसे गुजारिश है कि इस खबर में मेरा नाम ना छापा जाए.. धन्यवाद…

जिया न्यूज के एक स्ट्रिंगर द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
5 Comments

5 Comments

  1. pankaj

    June 19, 2014 at 4:01 pm

    Very good Jia news valo Aaj Khabar padne ke baad bhaut achha lag raga hoga…

  2. Aman

    June 19, 2014 at 4:06 pm

    .. Jia news jaise channelo ki ginti isiliye aaj tak acche channel me nahi ho saki….

  3. vikash

    June 19, 2014 at 4:33 pm

    Jia news ke karnamo se lagta hai jaldi hi channel band hone Vala hai …..

  4. krantikari

    June 21, 2014 at 3:18 am

    bhai ye haal jia news ka hi nahi kuch channels ko chhod kar sabhi channels ka ye hi haal hai…. reporter channel ki reed bki haddi hota hai jis din reporter ek ho gaye to pata chal jayega in media houses ke logo ko….. magar bhai ye reporter kabhi ek nahi ho sakte….. utho jago dusro ke haq ki ladai ladne walo apne haq ke liye haq ki ladai lado…..

  5. krantikari

    June 21, 2014 at 3:19 am

    wah bhai kya baat hai… ek cahnnel fir hone ja raha hai band

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन