Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार और संपादक विनय मिश्रा पदमुक्त हुए, देखें विदाई की तस्वीरें

Group of five men gathered around a table with two birthday cakes and lit candles, celebrating in a modern room with a mounted TV showing a sports game in the background, warm lighting above.

वरिष्ठ पत्रकार और संपादक विनय मिश्रा टाइम्स नाउ से पदमुक्त हो गए। अपनी लंबी पत्रकारीय पारी के दौरान उन्होंने हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स, हिंदी गुड रिटर्न्स, न्यूज स्टेट डिजिटल, मनी भास्कर, दैनिक हिंदुस्तान इत्यादि स्थापित संस्थानों में कार्य किया है। मूल रूप से उरई के रहने वाले विनय मिश्रा अब किस दिशा में सक्रिय होना चाहते हैं, नीचे पढ़ें…


गौरव ललित शर्मा-

पत्रकारिता में करीब 30 साल का शानदार सफर पूरा करने के बाद Vinay Mishra सर ने 30 मई को रिटायरमेंट ले लिया। ट्रेनी से लेकर संपादक तक के इस सफर में उन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और ज्ञान के दम पर पत्रकारिता में एक अलग पहचान बनाई। उनकी सादगी, कार्यशैली और विषयों की गहरी समझ हमेशा प्रेरित करती रही है।

रिटायरमेंट के बाद उन्होंने गांव लौटकर खेती-किसानी करने का फैसला किया है। साथ ही पढ़ना-लिखना भी जारी रखेंगे। बिजनेस पत्रकारिता में उनके लंबे अनुभव का लाभ अब गांव के लोगों को मिलेगा, जिन्हें वे निवेश और वित्तीय समझ की जानकारी देते रहेंगे।

Group of men in white shirts sharing cake at a celebration indoors, with a cake on the table in front of them.
Group of men on stage exchanging a plaque or award during a formal ceremony, others applaud and film the moment in a decorated venue.

नोएडा छोड़ने से पहले दिल्ली-एनसीआर के पत्रकारों ने उनके सम्मान में एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अमिताभ अग्निहोत्री सर, पीटीआई डिजिटल के एडिटर प्रत्युष रंजन सर और अमर उजाला समूह के सलाहकार संपादक उदय सिन्हा सर ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद 60 से अधिक पत्रकारों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और स्टैंडिंग ओवेशन देकर उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

विनय सर, आपको जीवन की इस नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं। आप यूं ही लिखते रहें, मार्गदर्शन देते रहें और हम जैसे लोगों को सीखने का अवसर मिलता रहे। आपका स्नेह, अनुभव और आशीर्वाद हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन