Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

“ऑपरेशन रेड लाइट” ने दैनिक भास्कर में बढ़ाए महिमा सिंह के स्टार, मिला प्रमोशन!

दैनिक भास्कर की खोजी पत्रकार महिमा सिंह के स्टार बढ़ गये हैं। उन्हें रिपोर्टर से अब सीनियर इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टर बना दिया गया है। बता दें कि महिमा सिंह की रिपोर्ट “ऑपरेशन रेड लाइट” ने उन्हें रातों रात पत्रकारिता का जगमगाता सितारा बना दिया है।

नीचे पढ़िए महिमा ने क्या कुछ लिखा है-

पत्रकारिता की अपनी छोटी सी यात्रा में मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम किया और हर जगह बेहतर देने की कोशिश की. काम करते हुए मैंने अपने सहयोगियों और अग्रजों से सीखने का प्रयास किया.

इसी यात्रा में मेरा पटना आना हुआ और मैं अब भास्कर के साथ सीनियर इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर के रूप में जुड़ी हूँ. यह एक ऐसा अखबार है, जो पूरे देश में एक ब्रांड है.

इस संस्थान में खबरों और जमीनी पत्रकारिता का एक बड़ा संसार है. मेरे जैसे नए लोगों के लिए यहाँ कहीं खो जाने का डर भी था. मुझे लगता था कि मैं इन चुनौतियों पर कितनी खरी उतर पाऊँगी.

मैं इस अखबार के डिजिटल प्लेटफॉर्म की एसआईटी टीम का हिस्सा बनी. यह चुनौती और भी बड़ी थी. मैं बिहार-झारखंड एसआईटी के हेड मनीष मिश्रा सर के नेतृत्व में काम कर रही हूँ.

हाल ही में मैंने पूरी टीम के सहयोग से एक ऐसी स्टोरी की, “ऑपरेशन रेड लाइट”, जिसने मुझे एक अलग पहचान दी.

भास्कर टीम के साथ भविष्य में भी ऐसी बड़ी खबरों पर काम करती रहूँगी. आप दर्शकों और पाठकों का प्यार और स्नेह इसी तरह मिलता रहे. धन्यवाद, भास्कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन