Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सीतापुर के मान्यता प्राप्त पत्रकार रोहित मिश्र का निधन!

Hindi condolence poster with a framed portrait, white flowers, lamps, and a mourning message in gold text.

सीतापुर। जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकार रोहित मिश्र का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

रोहित मिश्र अपनी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सशक्त लेखनी के जरिए जनहित के विषयों को सामने लाने में उनकी विशेष पहचान थी। उन्होंने अपनी खबरों और लेखों के माध्यम से सीतापुर ही नहीं, बल्कि व्यापक पत्रकारिता जगत में भी सम्मान अर्जित किया।

बीमारी के कारण पिछले कुछ समय से उनकी सक्रियता भले ही कम हो गई थी, लेकिन पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण और प्रतिबद्धता कभी कम नहीं हुई। वह लगातार समाज और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लेकर चिंतित रहते थे।

उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। साथी पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मित्रों और परिचितों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।


आज सुबह सूचना मिली कि सीतापुर के पत्रकार साथी Rohit Mishra हमारे बीच नहीं रहे। इस ह्रदयविदारक सूचना को कंफर्म करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार Neeraj Srivastav जी को फोन किया, ऐसी दुखद खबरें हमेशा सच ही निकलती हैं। बीते एक वर्ष से असाध्य बीमारी से संघर्ष कर रहे थे भाई रोहित मिश्रा। परमात्मा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें, उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊँ शांति।
-ज्ञानेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन