Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे ग्रुप पहुंचे हाईकोर्ट, खान सर, 4PM समेत 8 पर ठोका मुकदमा

Hindi news thumbnail claiming a person filed a case against Khan Sir; two people stand beside documents with a blue background and News Pinch logo.

नई दिल्ली। आजतक की वरिष्ठ एंकर अंजना ओम कश्यप और TV Today Group ने दिल्ली हाईकोर्ट में खान सर, 4PM न्यूज़ नेटवर्क, अभिनय मैथ्स, बबीता त्यागी समेत आठ लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। याचिका में यूट्यूब, मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम) और एक्स (पूर्व में ट्विटर) से उनके खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक सामग्री हटाने की मांग की गई है। साथ ही 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की गई है।

याचिका के अनुसार, अंजना ओम कश्यप और TV Today Group का आरोप है कि सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ ऐसे वीडियो और पोस्ट प्रसारित किए गए, जिनसे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। उन्होंने अदालत से संबंधित कंटेंट को हटाने और भविष्य में इस तरह की सामग्री के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब नीट पेपर लीक और कोचिंग संस्थानों को लेकर टीवी बहस के दौरान अंजना ओम कश्यप की कथित टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इसके बाद खान सर समेत कई यूट्यूब शिक्षकों और कंटेंट क्रिएटर्स ने वीडियो बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी। विवाद धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर बड़े टकराव में बदल गया।

इस मामले में नामजद लोगों में शामिल Abhinay Maths ने सोशल मीडिया पर मुकदमे की पुष्टि करते हुए लिखा कि अंजना ओम कश्यप ने उनके खिलाफ 2 करोड़ रुपये का मानहानि दावा दायर किया है। उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई करना याचिकाकर्ताओं का अधिकार है, लेकिन उन्हें भी अपने पक्ष और प्रतिष्ठा की रक्षा करने का पूरा अधिकार है।

फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट में दायर इस याचिका पर सुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अदालत के समक्ष यह तय होगा कि संबंधित कंटेंट मानहानिकारक श्रेणी में आता है या नहीं और उसे हटाने की मांग पर क्या आदेश पारित किया जाए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन