Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

न्यूज इंडिया 24×7 हिंदी अब नए रूप में, कंटेंट से लेकर प्रोग्रामिंग तक बड़ा बदलाव!

देश-दुनिया की खबरों को नए अंदाज़ में प्रस्तुत करने की तैयारी के साथ आपका पसंदीदा न्यूज़ चैनल न्यूज इंडिया 24×7 हिंदी अब एक नए कलेवर में दर्शकों के सामने आने जा रहा है। चैनल ने अपने कंटेंट, प्रेजेंटेशन और प्रोग्रामिंग में व्यापक बदलाव किए हैं, ताकि दर्शकों को पहले से अधिक तेज, विश्वसनीय और प्रभावी समाचार अनुभव मिल सके।

नए स्वरूप में चैनल पर कई नए और आकर्षक शोज़ देखने को मिलेंगे, जिनमें राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, मनोरंजन, खेल और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। इसके साथ ही देश की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों पर विशेष फोकस रखा जाएगा, ताकि दर्शकों तक हर अहम जानकारी सबसे पहले और सबसे सटीक रूप में पहुंच सके।

न्यूज इंडिया 24×7 हिंदी अपनी मजबूत और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए देश के कोने-कोने से जमीनी हकीकत दर्शकों तक पहुंचाने का काम करेगा। घटनास्थल से सीधी रिपोर्ट, विशेष कवरेज और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स चैनल की पहचान को और मजबूत बनाएंगी।

चैनल ने अपनी वीकेंड प्रोग्रामिंग में भी बदलाव किया है.. अब वीकेंड पर आपको हेल्थ, स्पोर्टस, लाइफस्टाइल, फूड शो, जैसे कई रंग देखने तको मिलेंगे।

नए कलेवर के साथ न्यूज इंडिया 24×7 हिंदी का उद्देश्य सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि दर्शकों को तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता उपलब्ध कराना है। आधुनिक तकनीक, अनुभवी पत्रकारों की टीम और नए कार्यक्रमों के साथ चैनल एक नई ऊर्जा और नए विजन के साथ आगे बढ़ रहा है।

बहुत जल्द दर्शकों को न्यूज इंडिया 24×7 हिंदी का यह नया रूप देखने को मिलेगा, जहां खबरें होंगी तेज, कवरेज होगी दमदार और प्रस्तुति होगी बिल्कुल नए अंदाज़ में।

सुपर प्रइम टाइम-

Portrait of a woman with straight dark hair, gold hoop earrings, and a yellow blazer, looking at the camera with a slight smile.
सुरभि तिवारी
Male news anchor in a studio beside a bold Hindi promo reading 'शाम 7:00 बजे' (weekdays), advertising a 7 PM show
रोहित पुनेठा
Smiling man with short dark hair, gray beard and clear glasses, wearing a red shirt.
प्रवीण तिवारी
  • महासंग्राम (डिबेट शो) – रोज शाम 6 बजे – सुरभि तिवारी
  • सोलह आने सच (न्यूज़ शो/करंट अफेयर्स) – सोमवार से शुक्रवार – शाम 7 बजे – रोहित पुनेठा
  • बात इंडिया की (डिबेट शो) – सोमवार से शुक्रवार –रात 8 बजे – प्रवीण तिवारी
  • न्यूज़@9 (दिनभर की बड़ी खबरें) – रात 9 बजे – रोहित पुनेठा
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन