Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

IFWJ राजस्थान की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में जुटे पत्रकार!

Group of men posing for a photo at an event; central man wears a garland and turban while others stand with badges in a room with patterned blinds and a clock behind them.

आबूरोड (सिरोही)। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) राजस्थान की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक का शनिवार को आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन परिसर में विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आगाज संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

बैठक में राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में पत्रकार हितों, मीडिया जगत के समक्ष मौजूद चुनौतियों, संगठन की भावी रणनीतियों तथा पत्रकारों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया।

इस अवसर पर वार्षिक बैठक एवं स्नेह मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकार एकता और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत, कार्यसमिति सदस्य प्रवीण बोथरा, उदयपुर संभाग प्रभारी विक्रमसिंह करनोत वरिष्ठ सदस्य रंजन दवे सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन की मेजबानी IFWJ सिरोही जिला इकाई द्वारा की गई।

जिला अध्यक्ष अशोक कुमावत ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में निर्णय लिए गये।

यह दो दिवसीय कार्यक्रम 6 एवं 7 जून तक शांतिवन परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेशभर से आए पत्रकारों ने सहभागिता की।

Group of men on a stage exchanging handshakes, wearing marigold garlands, with a red decorative backdrop and small cakes on tables in front.
Large conference room filled with attendees seated in rows, many wearing lanyards for a seminar or training event.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन