Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

दैनिक भास्कर के संवाददाता मृत्युंजय सिंह की करंट लगने से दर्दनाक मौत!

Man with a mustache wearing a light button-down shirt standing outdoors with a neutral expression, in a grayscale photo.

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक भास्कर के मुसाबनी संवाददाता मृत्युंजय सिंह (50) का करंट लगने से निधन हो गया। इस घटना से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा घाटशिला अनुमंडल के मुसाबनी कॉपर टाउनशिप स्थित उनके आवास पर हुआ। बताया गया कि मृत्युंजय सिंह अपनी पत्नी और बेटी को छोड़ने के लिए घाटशिला रेलवे स्टेशन गए थे। परिवार को स्टेशन छोड़कर घर लौटने के बाद वह घर के पीछे स्थित गौशाला की ओर गए, जहां अचानक बिजली के एक तार की चपेट में आ गए।

मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने के बाद परिजन और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल नजदीकी क्लीनिक पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मौभंडार अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, उनकी पत्नी और बेटी को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके लौटने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उधर, पत्रकार के आकस्मिक निधन पर जमशेदपुर प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रेस क्लब के महासचिव विकास श्रीवास्तव ने कहा कि मृत्युंजय सिंह मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और पत्रकारिता के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते थे। उन्होंने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मृत्युंजय सिंह के असामयिक निधन से उनके सहयोगियों, मित्रों और पत्रकारिता जगत में गहरा दुख व्याप्त है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन