Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

आजतक रेडियो और इंडिया टुडे पॉडकास्ट्स ने जीते 7 अवॉर्ड!

Gold-themed poster announcing Hum Saat Saat Hain podcast awards with a large golden microphone trophy and nominee tiles for Best Podcast categories.

नई दिल्ली। इंडिया टुडे ग्रुप के ऑडियो प्लेटफॉर्म्स आजतक रेडियो और इंडिया टुडे पॉडकास्ट्स ने e4m गोल्डन माइक्स रेडियो एंड ऑडियो अवॉर्ड्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इन उपलब्धियों के साथ समूह ने देश के तेजी से बढ़ते पॉडकास्ट और ऑडियो कंटेंट क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति एक बार फिर साबित की है।

अवॉर्ड समारोह में कुलदीप मिश्रा को ‘बेस्ट शो होस्ट’ का सम्मान दिया गया। वहीं, लोकप्रिय पॉडकास्ट ‘तीन ताल’ को बेस्ट कॉमेडी पॉडकास्ट का अवॉर्ड मिला। अपराध आधारित चर्चित शो ‘क्राइम ब्रांच’ को बेस्ट क्राइम ड्रामा पॉडकास्ट चुना गया।

इसके अलावा ‘अनपॉलिटिक्स विद प्रीति चौधरी’ को इन्फ्लुएंसर एंड सेलिब्रिटी श्रेणी में बेस्ट पॉडकास्ट का पुरस्कार मिला। शिक्षा से जुड़े पॉडकास्ट ‘पढ़ाकू नितिन’ को बेस्ट एजुकेशन पॉडकास्ट, खेल जगत पर आधारित ‘बल्लाबोल’ को बेस्ट स्पोर्ट्स पॉडकास्ट और स्वास्थ्य विषयक शो ‘हैलो डॉक्टर’ को बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस पॉडकास्ट का खिताब मिला।

इस उपलब्धि पर इंडिया टुडे ग्रुप ने कहा कि यह सम्मान श्रोताओं के भरोसे, कंटेंट टीम की मेहनत और सार्थक ऑडियो पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। समूह का कहना है कि वह भविष्य में भी विभिन्न विषयों पर गुणवत्तापूर्ण और प्रभावशाली ऑडियो कंटेंट दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

e4m गोल्डन माइक्स 2026 में इंडिया टुडे ग्रुप को मिले पुरस्कार:

बेस्ट शो होस्ट – कुलदीप मिश्रा
बेस्ट पॉडकास्ट (कॉमेडी) – तीन ताल
बेस्ट पॉडकास्ट (क्राइम ड्रामा) – क्राइम ब्रांच
बेस्ट पॉडकास्ट (इन्फ्लुएंसर एंड सेलिब्रिटी) – अनपॉलिटिक्स विद प्रीति चौधरी
बेस्ट पॉडकास्ट (एजुकेशन) – पढ़ाकू नितिन
बेस्ट पॉडकास्ट (स्पोर्ट्स) – बल्लाबोल
बेस्ट पॉडकास्ट (हेल्थ एंड फिटनेस) – हैलो डॉक्टर

इन सात पुरस्कारों के साथ आजतक रेडियो और इंडिया टुडे पॉडकास्ट्स ने भारतीय ऑडियो कंटेंट की दुनिया में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका को और मजबूत किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन