Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मीनाक्षी नटराजन को लेकर दैनिक भास्कर की अपेक्षा नई दुनिया ने आज अच्छी हेडिंग लगाई है!

Front page of a Hindi newspaper with the large masthead 'Navduniya', a green political banner, and a bold Hindi headline about Congress seats, accompanied by photos of a man with glasses and two other men in a collage.

प्रवीण दुबे-

हम लोग जब पत्रकारिता में आए थे तब टीवी नहीं था…अख़बार ही थे केवल..अखबार के फ्रंट पेज में काम करना सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है..यहाँ आपकी दूरदृष्टि पक्के इरादे की साफ़ झलक मिलती है.. इसलिए बहुत सीनियर व्यक्ति के पास ये ज़िम्मेदारी होती है..

कभी मैं भी कुछ वक्त तक रह चुका हूँ फ्रंट पेज का इंचार्ज..यहाँ काम करने की सबसे बड़ी चुनौती है आई कैचर हेडिंग देना..यही पेज है जो पाठक को रोकता है… और अंदर के पेज में जाने को विवश करता है..हम लोगों को पढ़ाया भी गया था उस वक्त Heading is headache.. हर बड़ी ख़बर होने पर मैं अगले दिन इसी भाव में सभी अखबारों को देखता हूँ..

प्राय: इसमें दैनिक भास्कर ही क़माल कर जाता है लेकिन आज अच्छी हेडिंग लगाईं है नई दुनिया ने… ख़बर और उसका वैल्यू एड दोनों ही हेडिंग में दे दिया…बधाई Dhananjay Pratap Singh भाई…

भास्कर ने केवट और मीनाक्षी का वर्ड प्ले त्रेता युग के भाव में कर दिया…पत्रिका ने भी वही करने का प्रयास किया इसलिए मीनाक्षी को “मझधार” में लेकिन केवट प्रतीक है जलमार्ग के तो फिर “राह आसान” शब्द यहाँ उपयुक्त नहीं लगा…. और हाँ… नई दुनिया की हेडिंग से ही मेरे मन में सहानुभूति जगी है उन विधायकों के प्रति भी जो अपना परिवार, बच्चों के केयर टेकर तक लेकर प्लेन में बैठ गए थे कि 17 तक बढ़िया छुट्टियां मनाएंगे… कोई काम धाम नहीं सिर्फ मनोरंजन लेकिन उन्हें रनवे से ही वापस आना पड़ा…

जो बेचारे माथे में “फॉर सेल” की तख्ती लगाए बैठे थे उनका भी नुकसान हो गया क्यूंकि अब न थैले पहुंचेंगे और ना ही अटैचियाँ…


मध्य प्रदेश में ‘खेला’ हो गया! राज्यसभा चुनाव की एकमात्र कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को स्पष्टीकरण का वाजिब समय दिये बगैर रिटर्निग अफसर ने उनकी उम्मीदवारी का पर्चा खारिज कर दिया! कांग्रेस इसे ‘सीट चोरी’ कह रही है! देखिये; कोर्ट में क्या होता है!
-उर्मिलेश, वरिष्ठ पत्रकार

Hindi news clipping titled 'Meenashi Vivah: 10 Points Mein Samjhiye Mamla' with bullet points outlining the allegations in the case.
minakshi bhaskar
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन