Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा 90 : TMC की चर्चित सांसद का नाम सयानी, सायनी, सयोनी या सायोनी?

Young Indian woman in a white sari with hands pressed together in a namaste gesture outdoors

नीरेंद्र नागर-

बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद जो सांसद ममता बनर्जी से अलग होकर एक नया गुट बना रहे हैं, उनमें वह युवा सासंद भी है जिनका काबा-मदीना वाला गाना चुनाव से पहले ख़ूब वायरल हुआ था।

उस अभिनेत्री-गायिका सांसद का नाम हिंदी मीडिया में चार तरह से लिखा जा रहा है – सयानी, सयोनी, सायनी और सायोनी। आइए, देखें, कौन क्या लिख रहा है।

  • सयानी – आजतक, NDTV हिंदी, ABP न्यूज़, जागरण
  • सयोनी – हिंदुस्तान, NDTV हिंदी, News18
  • सायनी – ABP News, लोकमत हिंदी
  • सायोनी – नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, NDTV हिंदी

आपने अराजकता का हाल देखा! NDTV हिंदी अपनी अलग-अलग ख़बरों में एक ही नाम को तीन तरह से लिख रहा है – सयानी, सयोनी और सायोनी। ABP न्यूज़ भी कम नहीं है। उसकी दो अलग-अगग ख़बरों में इस नाम के दो रूप हैं – सयानी और सायनी।

अब बात करते हैं इसकी सही स्पेलिंग की। बांग्ला में इसे সায়নী ঘোষ (सायनी घोष) लिखा जाता है लेकिन ‘य’ का उच्चारण ‘यो’ जैसा होता है। इसी कारण अंग्रेज़ी की स्पेलिंग Saayoni Ghosh है।

यानी बांग्ला स्पेलिंग के हिसाब से लिखा जाए तो होगा सायनी घोष जबकि उच्चारण (और अंग्रेज़ी स्पेलिंग) के हिसाब से लिखा जाए तो होगा सायोनी घोष।

सायनी के माता-पिता ने उनका यह नाम किस शब्द के आधार पर रखा, यह कहना मुश्किल है। वैसे बांग्ला में सायन शब्द का मतलब है वर्ष का वह समय जब रात और दिन बराबर होते हैं। ऐसा साल में दो बार होता है – 20 मार्च और 23 सितंबर के आसपास। 20 मार्च के बाद दिन लंबा होने लगता है और रात छोटी होने लगती है। इसके विपरीत 23 सितंबर के बाद दिन छोटा होने लगता है और रात लंबी होने लगती है।

संस्कृत में इसके लिए विषुव शब्द है।

मेरी समझ से सायनी घोष को यह नाम सूट भी करता है क्योंकि वह जो क़दम उठा रही हैं, उसके बाद उनकी रातें (तृणमूल का अँधेरा) छोटी होनेवाली हैं और दिन (बीजेपी का उजाला) लंबे होनेवाले हैं।

वैसे वह अपना नाम बदलकर सयानी भी कर सकती हैं क्योंकि जो काम वह कर रही है, वह ‘सयाने’ लोग ही किया करते हैं।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा 89 : भगवत गीता, भगवद गीता, भागवत गीता या भागवद गीता?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन