Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इन सारे मामलों में जजों का जो कमीशन बैठाया गया उसका नतीजा क्या निकला?

Man with glasses speaking at a microphone at a formal event, wearing a light green kurta.

कमल कृष्ण रॉय-

जजों का कमीशन बैठाने पर नतीजा क्या निकलता है।

जिला अदालत में नबी अहमद की दरोगा जी ने सामने से गोली मारी। वो शहीद हो गए। एक जज कमीशन बैठा, वह भी शहीद हो गया। उसका नतीजा किसी को भी मालूम।

फिर सांसद अतीक अहमद और विधायक भाई अशरफ़ की हथकड़ी में दसियों कैमरो के सामने पुलिस हिरासत में गोलियों से भून दिया गया। जस्टिस बाबा साहब भोंसले का कुख्यात जांच कमीशन बैठा। तमाम अच्छे अच्छे कामों के लिए विख्यात भोंसले ने पुलिस को क्लीन चिट दे दिया।

इसमें महाधिवक्ता, अपर महाधिवक्ता की कितनी फीस बनी ,यह वही बता सकते हैं।

बिकरु वाले दुबे के हाई वे एनकाउंटर पर जस्टिस बीएस चौहान का कमिशन बना। विद्वान न्यायमूर्ति जो अपने जजमेट्स में रूलिंग की सुनामी ला देते थे, उन्होंने पुलिस को क्लीन चिट दे दिया। सब रूलिंग भूल गए। यह वही न्यायमूर्ति हैं जिन्होंने एडवोकेट अवस्थी को जेल में डाल दिया था जहां पुलिस की अमानुषिक पिटाई से वो जान गंवा बैठे। फिर दुखद कोर्ट नम्बर 34 कांड हुआ।

अभी कुंभ में मौनी अमावस्या की आधी रात भगदड़ में अनगिनत लोग मारे गए। इस पर जस्टिस हर्ष कुमार बैठाया गया। वह अभी तक बैठी ही है। बैठ बैठ कर काम कर रही है। उठ बैठ रही है।

अब कमीशन बनी है जस्टिस अरुण टंडन जी की जिनके आदेशों से शहर में सबसे ज्यादा गरीब उजाड़े गए। मकान दुकान झुग्गी झोपड़ी सब।

आज सुबह गलत या सही, चाय की दुकानों पर चर्चा यह थी कि वो तो अति व्यस्त हैं आर्बिट्रेशन में। धन वर्षा स्कीम के तहत।

इब्तिदाये इश्क में हम, सारी रात जागे, अल्ला जाने क्या होगा आगे।

अब तो कमीशन नाम से ही डर लगता है। जिसके कई मायने निकलते हैं। बेचारे हम वकील। दीन भी ले लो। धरम भी ले लो।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन