Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़24 से जुड़े युवा पत्रकार शेखर उपाध्याय, ये जिम्मेदारी मिली!

Man with folded arms posing in front of a blue wall that shows a 'News 24' sign and 'Think First' text behind him.

बदायूँ- मीडिया जगत में युवा पत्रकारों की बढ़ती भागीदारी के बीच बदायूं के युवा मीडिया पेशेवर शेखर उपाध्याय ने राष्ट्रीय समाचार चैनल न्यूज 24 में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद की जिम्मेदारी संभाली है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की।

करीब पांच वर्षों के मीडिया अनुभव वाले शेखर उपाध्याय ने अपने करियर की शुरुआत जनतंत्र टीवी से की थी। इसके बाद उन्होंने न्यूज नेशन, न्यूज अपडेट, एएनबी न्यूज और नेटवर्क 10 जैसे संस्थानों में कार्य किया। न्यूज 24 में उनकी नियुक्ति उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में शेखर ने नेटवर्क 10 में बिताए लगभग एक वर्ष के अनुभव को याद करते हुए संस्थान और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से एडिटर-इन-चीफ संजय गिरी का उल्लेख करते हुए उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

बदायूं निवासी शेखर उपाध्याय ने नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक तथा महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन