Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा के जिम्स में सैकड़ों नर्सों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया, जानिए पूरा मामला, देखें वीडियो

Entrance gate of Government Institute of Medical Sciences (GIMS) with a large red sign overhead and gated campus.

अभिषेक टेकरीवाल-

ग्रेटर नोएडा। गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) और कांशीराम अस्पताल परिसर में सोमवार को बड़ी संख्या में नर्सों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी नर्सें अपनी सेवाओं को स्थायी किए जाने की मांग पर अड़ी रहीं और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बताया जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में नर्सें अस्पताल परिसर में एकत्र हुईं और लंबे समय से लंबित नियमितीकरण की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान नर्सों ने आरोप लगाया कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी नियुक्ति का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनमें भारी असंतोष है।

धरने और नारेबाजी के कारण अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बन गया। हालांकि, अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हुई हैं या नहीं, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इस बीच, इलाज कराने पहुंचे एक मरीज ने प्रदर्शन का वीडियो बनाकर भड़ास को भेजा है। वीडियो में बड़ी संख्या में नर्सें प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाते हुए धरने पर बैठी दिखाई दे रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से साझा किया जा रहा है।

फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस प्रदर्शन को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, प्रदर्शनकारी नर्सों का कहना है कि जब तक उनकी नियमितीकरण की मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि जिम्स (Government Institute of Medical Sciences), ग्रेटर नोएडा प्रदेश का प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थान है, जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नर्सिंग स्टाफ के इस विरोध प्रदर्शन ने अस्पताल प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

भड़ास संवाददाता अभिषेक टेकरीवाल की ग्राउंड रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन