Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर की नेशनल टीम से चार इस्तीफे, दो सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट सुजीत ठाकुर और रियाज हाशमी ने भी इस्तीफा दे दिया!

दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर अरुण चौहान और नेशनल ब्यूरो के दो सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट सुजीत ठाकुर व रियाज हाशमी ने इस्तीफा दे दिया है। अरुण चौहान अमर उजाला जा रहे हैं, लेकिन सुजीत व रियाज के इस्तीफों और भावी रणनीति को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। दोनों ने एक मई को संस्थान से इस्तीफा दिया था और 15 जून को दैनिक भास्कर नेशनल ब्यूरो में इनका अंतिम कार्य दिवस था।

13 जून को नेशनल ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र भदौरिया ने दोनों साथियों को दिल्ली आईएनएस ऑफिस में विदाई दी और इनके कार्यकाल की सराहना की।

उधर, भास्कर के नेशनल ब्यूरो के ही तीसरे बड़े स्तंभ मुकेश कौशिक ने भी इस्तीफा दे दिया है और वह ताइवान में अध्ययन के लिए चले गए हैं। ब्यूरो में केवल अनिरुद्ध शर्मा बाकी बचे हैं।

फिलहाल संस्थान मुकेश से कॉन्ट्रेक्चुअली स्टोरी ले रहा है ताकि अखबार में दिल्ली का खालीपन न दिखे। यह भी सूचना है कि संस्थान राज्यों के ब्यूरो से तीन लोगों को प्रमोट कर भरपाई करना चाहता है, लेकिन दिल्ली के खौफ से कोई यह विकल्प चुनने को तैयार नहीं है। पता चला है कि भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट टीम के अकेले सदस्य अजय प्रकाश को फिलहाल नेशनल ब्यूरो में शिफ्ट किया जा रहा है।

दैनिक भास्कर की नेशनल टीम से चार इस्तीफों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। भास्कर प्रबंधन ने एक साल पहले अपनी नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम का यही हश्र किया था। इस टीम को हेड करने वाले अरुण सिन्हा छह महीने में ही रिजाइन कर विदेश चले गए थे। अब एक सदस्यीय नेशनल ग्राउंड रिपोर्ट टीम की भी भ्रूणहत्या हो गई लगती है।

अरुण चौहान के नजदीकी कुछ और लोगों के भोपाल में स्थित नेशनल डेस्क से जल्द ही इस्तीफों की खबरें आ सकती हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन