Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लोकसभा सांसद अतुल गर्ग ने इस यूट्यूबर की कमिश्नर से की शिकायत!

गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा सीट से सांसद अतुल गर्ग ने एक यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र भेजकर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सांसद ने आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां और भ्रामक सामग्री प्रसारित कर रहा है।

20 जून 2026 को पुलिस कमिश्नर को भेजे गए पत्र में सांसद अतुल गर्ग ने कहा है कि 12 जून और 18 जून को एक व्यक्ति, जो सोशल मीडिया पर स्वयं को सोनू चौहान के नाम से प्रस्तुत करता है, ने फेसबुक और यूट्यूब पर उनके खिलाफ वीडियो प्रसारित किए। सांसद का आरोप है कि उक्त व्यक्ति का वास्तविक नाम कुछ और है तथा वह अपनी पहचान छिपाकर काम कर रहा है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि सांसद के प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल ने इस मामले में कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सांसद ने दावा किया है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज रहे हैं और वह हिस्ट्रीशीटर है। पत्र में मेरठ जिले के विभिन्न थानों में दर्ज दो मुकदमों का भी उल्लेख किया गया है।

अतुल गर्ग ने पुलिस से मांग की है कि मामले को केवल मानहानि के विवाद के रूप में न देखा जाए, बल्कि इसके पीछे किसी बड़े षड्यंत्र या संगठित प्रयास की भी जांच की जाए। उन्होंने आशंका जताई है कि कुछ लोग उक्त यूट्यूबर के माध्यम से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

सांसद ने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर संबंधित व्यक्ति और उसके संभावित सहयोगियों की भूमिका का पता लगाने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

फिलहाल पुलिस की ओर से शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं शिकायत में लगाए गए आरोपों पर संबंधित यूट्यूबर का पक्ष भी अभी सामने नहीं आया है।


सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे विरुद्ध झूठे, भ्रामक एवं अपमानजनक आरोप लगाकर दुष्प्रचार करने वाले व्यक्ति के संबंध में आज पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद को पत्र लिखकर निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की है।
जनता के विश्वास और सार्वजनिक जीवन की गरिमा की रक्षा हेतु आवश्यक है कि ऐसे मामलों की सच्चाई सामने आए तथा यदि इसके पीछे कोई संगठित षड्यंत्र है तो उसका भी पर्दाफाश हो। सत्यमेव जयते।
-अतुल गर्ग, सांसद, गाजियाबाद

Letter on government letterhead in Hindi, detailing FIR numbers and dates, with emblem at top and Ghaziabad address.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन