Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

टीवी9 भारतवर्ष के इस पत्रकार ने चंदा चोरों के अड्डे में घुसकर पूरी बहादुरी के साथ पूछा सवाल, देखें वीडियो

News interview: man with glasses being questioned by reporter with a blue microphone; on-screen 'FIRST ON' banner and Hindi headlines.

टीवी9 भारतवर्ष के पत्रकार विपिन चौबे द्वारा सवाल पूछने के दौरान हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 4 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में टीवी9 भारतवर्ष के पत्रकार विपिन चौबे को राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा और अन्य मुद्दों पर सवाल करते देखा जा सकता है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पत्रकार विपिन चौबे के समर्थन में कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। समर्थकों का कहना है कि उन्होंने एक पत्रकार के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बेबाकी से सवाल पूछे। कई यूजर्स ने इसे पत्रकारिता के साहस का उदाहरण बताते हुए लिखा कि कठिन परिस्थितियों में भी सवाल पूछना मीडिया की जिम्मेदारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कहा गया है कि, “पत्रकार विपिन चौबे ने सवाल पूछने और अपनी ड्यूटी निभाने की हिम्मत दिखाई। अगर सच दिखाने की कोशिश का जवाब दुर्व्यवहार से दिया जाए, तो सवाल सिर्फ एक पत्रकार का नहीं, बल्कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी का भी बन जाता है। कम से कम एक चैनल ने करोड़ों राम भक्तों की ओर से चंदे को लेकर सवाल पूछने का साहस दिखाया।”


कम से कम नोएडा के एक चैनल ने तो करोड़ों राम भक्तों की ओर से सीना ठोक कर चंदा चोरों से सवाल पूछने की हिम्मत की। TV9 Bharatvarsh के पत्रकार विपिन चौबे ने बहादुरी का परिचय दिया।
-संजय सिंह, सांसद, आप


एक पत्रकार यदि सत्यनिष्ठा से अपना कार्य करे तो भ्रष्टाचारियों की हालत “भागते भूत की लंगोटी” जैसी हो जाती है, जैसी आज संघियों की हो गई है!
धन्यवाद TV9 Bharatvarsh के पत्रकार विपिन चौबे का कि उसने करोड़ों राभ भक्तों के दान से बने तीर्थ क्षेत्र की बिल्डिंग को अपनी बपौती समझ कर पत्रकार को वहां प्रवेश से रोकने वाले संघियों की कुचेष्टा को कैमरे के सामने एक्सपोज कर दिया!
-संदीप देव, पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन