Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर छोड़ तहलका मैगजीन से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार सुजीत ठाकुर!

Portrait of a man with short dark hair and mustache wearing a blue shirt against a blue background.

सुजीत ठाकुर ने भास्कर छोड़ तहलका मैगज़ीन ज्वाइन किया. उन्होंने तहलका में ब्यूरो चीफ का पदभार 1 जुलाई से संभाल लिया हैं.

बता दें कि सुजीत ठाकुर दैनिक भास्कर के नेशनल ब्यूरो में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने एक मई को संस्थान से इस्तीफा दिया था और 15 जून को दैनिक भास्कर नेशनल ब्यूरो में उनका अंतिम कार्य दिवस था। इसके बाद अब ताजा जानकारी तहलका ज्वाइन करने को लेकर आई है।

सुजीत ठाकुर दिल्ली में गत तीस साल से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे हैं. तहलका ज्वाइन करने से पहले वह दैनिक भास्कर, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा, इंडिया टुडे, ई टीवी में अपनी सेवा दे चुके हैं. सुजीत ठाकुर अपनी राजनीतिक खबरों के लिए जाने जाते हैं. वह 6 से ज्यादा लोकसभा चुनाव और दर्जनों विधानसभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं.

खबर है कि वह तहलका के संपादक अरविन्द चतुर्वेदी के साथ मिलकर तहलका मैगज़ीन को नयी धार देंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन