Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

पत्रकार प्रणव मुकुल, प्रशांति त्यागी, अक्षत द्विवेदी और अमन सिंह के बारे में सूचनाएं!

मीडिया इंडस्ट्री से चार पत्रकारों के बारे में ताजा अपडेट है। किसी का नए संस्थान से जुडाव हुआ है तो किसी ने कहीं से अपना वर्तमान पद छोडा है। इनमें प्रणव मुकुल, प्रशांति त्यागी, अक्षत द्विवेदी और अमन सिंह का नाम शामिल है। जानिए इनके बारे में क्या अपडेट है।


प्रणव मुकुल बने द इकोनॉमिक टाइम्स के डिप्टी ब्यूरो चीफ

प्रणव मुकुल ने द इकोनॉमिक टाइम्स में डिप्टी ब्यूरो चीफ के पद पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा करते हुए खुशी जताई।


प्रशांति त्यागी एसोसिएटेड प्रेस से जुड़ीं

प्रशांति त्यागी ने अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस (AP) के साथ नई पारी शुरू की है। वह यहां ग्लोबल वीडियो प्रोडक्शन टीम में प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभालेंगी। अपनी नई नियुक्ति को उन्होंने करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने इस सफर में साथ और सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया।


अक्षत द्विवेदी रिपब्लिक वर्ल्ड में रिपोर्टर बने

अक्षत द्विवेदी ने रिपब्लिक वर्ल्ड के साथ बतौर रिपोर्टर नई पारी शुरू की है। संस्थान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनका स्वागत किया और न्यूजरूम में उनके योगदान को लेकर उम्मीद जताई।


अमन सिंह ने जगारण न्यू मीडिया को कहा अलविदा

अमन सिंह ने जागरण न्यू मीडिया में करीब चार साल 10 महीने की पारी के बाद संस्थान से विदाई ली है। अपने विदाई संदेश में उन्होंने इस सफर को यादगार बताया। अमन के मुताबिक, इस दौरान उन्हें काम के साथ बहुत कुछ सीखने और अच्छे रिश्ते बनाने का अवसर मिला। उन्होंने अपने सहकर्मियों के प्यार, सहयोग और साथ के लिए आभार जताया। उनका कहना है कि भले ही अब जगह बदल रही है, लेकिन संस्थान से जुड़ी यादें और रिश्ते हमेशा बने रहेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन