Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा पत्रकार दिव्या सूर्यनारायण, अक्षय लाल और नृपेंद्र मौर्य के बारे में सूचनाएं!

मीडिया जगत में नई नियुक्तियों और पदोन्नतियों का सिलसिला जारी है। मिड-डे और द न्यूज़ मिनट में दो पत्रकारों ने नई जिम्मेदारियां संभाली हैं। तो एक को अमर उजाला में पदोन्नति मिली है।


दिव्या सूर्यनारायण मिड-डे डिजिटल से जुड़ीं

दिव्या सूर्यनारायण ने मिड-डे (Mid-Day) के डिजिटल विभाग में चीफ सब एडिटर के रूप में नई पारी शुरू की है। संस्थान ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव और कौशल टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा तथा उनके साथ काम करने को लेकर पूरी टीम उत्साहित है।


अक्षय लाल बने द न्यूज़ मिनट में वीडियो प्रोड्यूसर

पत्रकार अक्षय लाल ने द न्यूज़ मिनट (The News Minute) में वीडियो प्रोड्यूसर के पद पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन टीम के साथ काम करने और प्रभावशाली पत्रकारिता का हिस्सा बनने के अवसर को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि नई भूमिका में सीखने, आगे बढ़ने और नई चुनौतियों का सामना करने की उम्मीद है।


अमर उजाला में नृपेंद्र कुमार मौर्य को पदोन्नति

अमर उजाला ने नृपेंद्र कुमार मौर्य को पदोन्नत कर सब एडिटर/जूनियर रिपोर्टर बनाया है। पदोन्नति की जानकारी साझा करते हुए नृपेंद्र ने लिखा कि फिलहाल उनकी “जन्मभूमि ही कर्मभूमि” रहेगी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हर नई शुरुआत अपने साथ थोड़ी घबराहट और ढेर सारे सपने लेकर आती है। उन्होंने अपने शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए लिखा कि कभी वह लिखने-पढ़ने में भी संकोच करते थे, लेकिन आज उप संपादक की जिम्मेदारी तक पहुंचने का सफर उनके लिए सीख और मेहनत का परिणाम है।

नृपेंद्र ने कहा कि अब उनकी कोशिश केवल अपनी बात लिखने की नहीं, बल्कि आम लोगों के दुख, उम्मीदों और समस्याओं को ईमानदारी से सामने लाने की होगी। उनके अनुसार, पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन