Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शोभा शमी ने इंडिया डेवलपमेंट रिव्यू (IDR) ज्वाइन किया!

Close-up portrait of a smiling woman with shoulder-length dark hair and black-framed glasses facing the camera.

मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्षेत्र की प्रोफेशनल शोभा शमी ने India Development Review (IDR) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां Senior Associate – Digital के पद पर ज्वाइन किया है।

नई जिम्मेदारी की जानकारी शोभा शमी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने कहा कि India Development Review (IDR) एशिया का सबसे बड़ा नॉलेज प्लेटफॉर्म है, जो परोपकार (Philanthropy), सामाजिक प्रभाव (Social Impact) और विकास से जुड़े विचारों, अनुभवों तथा शोध आधारित जानकारियों को व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराता है। यह मंच उन आवाज़ों को भी सामने लाने का प्रयास करता है, जिन्हें मुख्यधारा की चर्चाओं में अक्सर पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता।

शोभा शमी ने कहा कि वह ऐसे मंच का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं, जो स्वतंत्र, तथ्य-आधारित पत्रकारिता और ज्ञान के माध्यम से सार्थक सामाजिक बदलाव में विश्वास रखता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई भूमिका में उन्हें सीखने, सहयोग करने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने अपने अब तक के पेशेवर सफर में सहयोग और समर्थन देने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन