Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

भड़ास एडिटर यशवंत कल प्रयागराज में देखेंगे विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’ का पहला शो!

वरिष्ठ पत्रकार और फिल्मकार विनोद कापड़ी की फिल्म पायर कल रिलीज हो रही है। भड़ास एडिटर यशवंत इस फिल्म का काफी अर्से से इंतजार कर रहे थे। लखनऊ वाया कानपुर प्रयागराज पहुंचे यशवंत कल यह फिल्म अपनी मंडली के साथ सिनेमाघर में देखेंगे। जिसके बाद फिल्म का भड़ासी रिव्यू पढ़ने को मिलेगा। नीचे पढ़ें यशवंत ने पायर को लेकर क्या कुछ लिखा है-


यशवंत सिंह-

कल पायर फ़िल्म रिलीज़ हो रही है। पत्रकार से फ़िल्म निर्माता बने Vinod Kapri जी की इस महानतम रचना को दुनिया भर में ढेरों अवार्ड तारीफ़ सम्मान मिल चुका है। पायर का मतलब चिता होता है। कई बड़े लोगों ने यहाँ तक कह दिया कि विनोद ने पायर के ज़रिए जो सिनेमेटिक ऊँचाई हासिल की है, उसे अब दुबारा छू पाना मुश्किल है।

मैं प्रयागराज में हूँ और यहाँ ये फ़िल्म कल रिलीज़ हो रही है। हम तीन चार लोग पहला शो देखने जाएँगे। क्या आपके शहर में भी ये फ़िल्म आ रही है कल? अगर हाँ तो सिनेमा की दुनिया में एक इतिहास बनते देख आइए। ज़्यादा जानकारी के लिए विनोद कापड़ी जी को फॉलो करिए। वे फ़िल्म के बारे में लगातार अपडेट दे रहे हैं।

कल फ़िल्म देखने के बाद रिव्यू लिखूँगा। कोई इलाहाबादी मेरे साथ अगर फ़िल्म देखने चलना चाहता है तो स्वागत है। इनबॉक्स करिए। फ़िल्म का रिव्यू टाइम्स ऑफ़ इंडिया के हिंदी अख़बार नवभारत टाइम्स में नीचे पढ़ें।

Hindi newspaper film review page showing two men with umbrellas in a forest scene, rating stars beside the film title.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन