Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान अखबार के रिपोर्टर ने सीएम योगी को लिखा पत्र, विधायक के गुर्गों पर धमकी का आरोप!

WhatsApp chat screen showing a green Hindi message about a political party and police, with a 'Friday' tag and a video thumbnail labeled 'Hansraj Mistri' showing a woman speaking.
Official Hindi letter on blue-tinted paper with Devanagari text, redacted personal details, and signatures/date at the bottom.
रिपोर्टर ने इस पत्र के आधार पर चलाई थी खबर जिसपर मिल रहीं धमकियां

उन्नाव। हिंदुस्तान अखबार के क्षेत्रीय रिपोर्टर सुशील कुमार तिवारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह और उनके सहयोगियों से जान का खतरा है तथा पत्रकारिता के कारण लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, पत्रकार ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी विधायक अनिल सिंह, उनके सहयोगियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों की होगी।

पत्रकार ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, उत्तर प्रदेश के गृह सचिव, मानवाधिकार आयोग और पुलिस महानिदेशक को भी प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।

Official Hindi government letter on white page with subject and body text, dated 10-7-26, signature area on the right side for officials.
मुख्यमंत्री व अन्य को भेजा गया पत्र
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन