Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दिल्ली के सीपी सतीश गोलचा क्या कॉकरोचों का अनशन ठीक ढंग से नहीं संभालने के कारण हटाए गए?

दिल्ली पुलिस में बड़े बदलाव की खबर का बैनर; दो वरिष्ठ अधिकारियों की तस्वीरों के साथ हिंदी headlines
Official government order from the Ministry of Home Affairs appointing the Delhi Police Commissioner, dated 17 July 2026, with signature.

तनसीम हैदर-

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 1994 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी। वहीं, मौजूदा पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा को नए कमिश्नर के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आगे की पोस्टिंग के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।


Twitter screenshot: Ajit Anjum's verified tweet in Hindi with 'Just asking', plus an embedded post from Narendra Nath Mishra about Delhi Police actions (Hindi text visible).

सुनील वर्मा-

इंटेलिजेंस ब्यूरो में स्पेशल डायरेक्टर के रूप में कार्यरत 1994 बैच के आईपीएस अनुराग कुमार को तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस के आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है, उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है।

आश्चर्यजनक है कि 1992 बैच के IPS सतीश गोलचा जिन्होंने अगस्त, 2025 में पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला था और अप्रैल 2027 में रिटायरमेंट तक अपने पद पर बने रहना था, उन्हें अचानक पुलिस आयुक्त पद से क्यों हटा दिया गया?

नौकरशाही में आज सुबह से ही यह सवाल तैर रहा है कि सतीश गोलचा को उपराज्यपाल को रिपोर्ट करने के लिए क्यों कहा गया है? क्या उन्हें दिल्ली पुलिस आयुक्त के समकक्ष कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जानी है या उन्हें कॉकरोच जनता पार्टी का अनशन ठीक ढंग से नहीं संभालने के कारण बर्फ में लगा दिया गया है।

बहरहाल यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि नए पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार दिल्ली में कानून व्यवस्था की चुनौतियों से किस तरह निपटेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन