Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन में दिल्ली मीडिया को रोहतक बुलाया गया, सरकारी खर्चे पर होटल बुक हुए, अब शिकायतों के स्क्रीनशॉट देखिए!

सचिन गुप्ता-

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज से शुरू हो गई। उद्घाटन कार्यक्रम हरियाणा के जींद में रखा गया। PM मोदी ने हरी झंडी दिखाई।

दिल्ली मीडिया को रोहतक में एक दिन पहले ही बुला लिया गया। सरकारी खर्चे पर कई होटलों में 60 से ज्यादा कमरे पत्रकारों के लिए बुक किए गए।

रेलवे ने पत्रकारों का जो WA ग्रुप बनाया था, उसकी गॉशिप पढ़ने लायक है। कोई कह रहा है कि रूम में 7 बार लाइट जा चुकी है। कोई AC नहीं चलने की शिकायत कर रहा है। कोई कह रहा है कि हम PM का प्रोग्राम पहली दफा कवर नहीं कर रहे हैं, आपका मैनेजमेंट ही खराब है।

कुछ पत्रकारों को इस बात की शिकायत थी कि रेलवे ने उदघाटन के एक दिन पहले ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को बुलाकर हाइड्रोजन ट्रेन का कवरेज करवा लिया। जबकि पत्रकारों को अगले दिन बुलाया गया।

कुछ पत्रकारों का यह भी कहना था कि ट्रेन में RPF पुलिसकर्मियों ने उनसे दुर्व्यवहार किया।

WhatsApp chat screenshot discussing media team claims, with messages like “Seriously not acceptable” and “Social media team ko kal le kar aaye.” The user questions why with us and notes social media is now a priority.
WhatsApp chat screenshot with Hindi text about PM route delays and bus service details, including a forwarded message block in English terms.
WhatsApp chat screenshot discussing shoot permissions and media coverage (text in Punjabi).
WhatsApp chat in a group, with messages like 'Seriously not acceptable' and 'Social media is now priority,' criticizing the media team and planning action.

बिट्टू शर्मा-

दोनों तस्वीरें आप ध्यान से देखोगे तो पता लगेगा कि भारत की जनता का पैसा फोटोशूट में उड़ाया जा रहा है.

मोदीजी जींद पहुँचे, भारत की पहली Hydrogen, ट्रैन का उदघाटन करने. रेलवे प्लेटफार्म पर इतनी सफाई नहीं होती आमतौर पर.

पर यहाँ देखिये, कालीन बिछाया गया, पैरों के नीचे फूल रखे गए हैं और लोगों को तिरंगा पकड़ा कर ट्रैन में बिठाया गया फोटोशूट के लिए.

VIP in traditional attire waves toward a blue Indian Railways train at a festive inauguration, with balloons and garlands on a red carpet.
Older man in a white kurta and dark waistcoat waves from a red train car decorated with yellow marigold garlands; a man on the train holds an Indian flag.

और तो और, कुरुक्षेत्र और वाराणसी का जो बोर्ड लगा है ट्रैन पर, उसमें सिर्फ वाराणसी को पेंट कराया गया है, जल्दी में रह गया होगा.

हरेक गांव से बस में भरकर लाया गया लोगों को और रेल मन्त्री को कैमराफ्रेम में फटकने तक भी नहीं दिया गया.

हमने असल में पीएम नहीं, शादी में फोटो खिचवाने वाली नई नवेली दुल्हन चुन ली है. और फूंको पब्लिक का पैसा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन