सुभाष सिंह सुमन-
खबर पढ़े कि ओल्ड मॉन्क रम के कई वैरिएंट पर बैन लग गया? पढ़े ही होंगे। बैन सिर्फ ओल्ड मॉन्क रम पर ही नहीं लगा। इसके अलावा मैकडॉवेल नंबर-1 रम, मैकडॉवेल सेलीब्रेशन रम और ओल्ड कास्क डीलक्स ट्रिपल एक्स रम पर भी बैन लगा है।

अब एक और खबर पढ़िये। अभी शायद ही कहीं छपी है ये वाली खबर और आगे भी मेनस्ट्रीम में कवर होने की उम्मीद कम ही रखिये। एक कंपनी है मानस डिस्टिलरी। उसकी पैरेंट कंपनी है मानस एग्रो इंडस्ट्रीज। यह मानस ग्रुप की एक कंपनी है। मानस ग्रुप की वेबसाइट से लीडरशिप वाला पन्ना ही हटा दिया गया है, लेकिन Economic Times, Zauba Corp आदि बता रहे हैं कि सारंग नितिन गडकरी 15 जून 2016 से इसके डायरेक्टर हैं।
सारंग गडकरी ही ऑपरेशनल हेड भी हैं। सरल हिन्दी में सारंग गडकरी ही मानस एग्रो के मालिक हैं। ये भाईसाब अपने गन्नाकरी ब्रो के छोटे लौंडे हुए। बड़े वाले निखिल गडकरी सिआन एग्रो चलाते हैं। मानस ग्रुप का बिजनेस बहुत लंबा-चौड़ा है। इथेनॉल से स्टील तक। लेकिन हमारे काम की बात है कि ‘कप्तान रम ब्रांड’ मानस डिस्टिलरी का ही है।
अब मुझे कुछ नहीं कहना है। मुझे यह भी नहीं कहना है कि इन दो खबरों के बीच कोई कनेक्शन है। आप सब समझदार हैं। क्रोनोलॉजी समझ सकते हैं। मौसम बहुत सैक्सी है। मैं ऐसे मौसम में बस एक गाना सजेस्ट करना चाहूँगा। यूट्यूब या स्पॉटिफाई खोलें। सर्च करें… बागों में बहार है। उस गाने में एक पंक्ति आयेगी:- ट्रंपदास की सरकार है, उसमें सब ईमानदार है।
अब गाना सुनते हुए कप्तान रम विद वॉर्म वाटर एंजॉय करें।
मानस एग्रो इंडस्ट्रीज़ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बेटे सारंग गडकरी पूर्णकालिक निदेशक (Full-time Director) हैं, नागपुर के पास IMFL (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) और CL (कंट्री लिकर/देशी शराब) के उत्पादन और बिक्री के कारोबार से जुड़ी है।
कंपनी का नागपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर बेला स्थित संयंत्र में प्रतिदिन 90,000 लीटर क्षमता वाली डिस्टिलरी (शराब बनाने का संयंत्र) है।
राज्य आबकारी विभाग के जिला अधीक्षक प्रमोद सोनावणे के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में जनवरी तक कंपनी ने 4.72 लाख बल्क लीटर से अधिक IMFL का उत्पादन और बिक्री की है।
-किशोर के स्वामी

क्या कहता है चैटजीपीटी?
मानस एग्रो इंडस्ट्रीज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MAIIL) का संचालन नितिन गडकरी के पूर्व पूर्ति समूह से अलग होने के बाद नई संरचना में हुआ। कंपनी का संचालन उनके पुत्र सारंग गडकरी (Whole-time Director) और दूसरी संबद्ध कंपनी CIAN Agro का संचालन निखिल गडकरी करते हैं।
कंपनी के बेला (नागपुर) संयंत्र में शुगर, इथेनॉल और डिस्टिलरी संचालित होती है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार यहां 90 KLPD डिस्टिलरी और 120 KLPD इथेनॉल क्षमता है।
2022 में कंपनी ने Kaptan Rum और Whole Stone Whisky जैसे ब्रांड बाजार में उतारे थे।
महाराष्ट्र आबकारी विभाग के एक अधिकारी के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी IMFL और Country Liquor का उत्पादन एवं बिक्री भी करती है।
सारंग गडकरी का नाम Manas Agro Industries & Infrastructure Ltd. में निदेशक के रूप में सामने आया है और कंपनी इथेनॉल तथा IMFL (शराब) के कारोबार में है।
विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, ने आरोप लगाया है कि नितिन गडकरी द्वारा इथेनॉल नीति का समर्थन हितों के टकराव (conflict of interest) का मामला है क्योंकि उनके बेटों से जुड़ी कंपनियां भी इथेनॉल कारोबार में हैं।


