Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

आकाशवाणी से PIB पहुंचे आनंद पाठक, प्रफुल शर्मा ने ज़ी मीडिया ज्वाइन किया!

मीडिया जगत में दो प्रोफेशनल्स ने नई जिम्मेदारियों के साथ अपने करियर की नई शुरुआत की है। आनंद पाठक ने प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) में यंग प्रोफेशनल (मीडिया) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है, जबकि प्रफुल शर्मा ने Zee Media Corporation Limited ज्वाइन किया है।


आनंद पाठक ने बताया कि वह फिलहाल आयुष मंत्रालय से अटैच हैं। उनकी जिम्मेदारियों में प्रेस रिलीज तैयार करना, मीडिया कवरेज को संकलित करना और मीडिया इंटरैक्शन के समन्वय जैसे काम शामिल हैं। PIB में आने से पहले आनंद पाठक आकाशवाणी के साथ काम कर चुके हैं।


वहीं, प्रफुल शर्मा ने ज़ी मीडिया के आउटपुट डिपार्टमेंट में नई भूमिका शुरू की है। अपनी नई पारी की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे वर्षों की सीख, कई चुनौतियां, आत्म-संदेह के दौर और आगे बढ़ते रहने का हौसला रहा है।

प्रफुल शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए सिर्फ करियर की उपलब्धि नहीं, बल्कि पत्रकारिता चुनने की वजह को याद करने का भी अवसर है—जानकारी देना, लगातार सीखना और हर खबर को मायने रखने लायक बनाना। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए आभार भी जताया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन